Posts

Showing posts from February, 2026
 Chief editor-neeraj pandey  कटनी जिला पंचायत में लोकायुक्त कार्रवाई के बाद नया विवाद – सत्येंद्र सोनी पर गिरी गाज, लेकिन ज्ञानेन्द्र सिंह पर सस्पेंस क्यों ? कटनी जिला पंचायत में दो दिन पहले हुई लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई के बाद जहां बाबू सत्येंद्र सोनी पर शिकंजा कस गया, वहीं अब एक नया सवाल खड़ा हो गया है। पंचायत सेल स्थापना शाखा में पदस्थ प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आखिर यदि वे दोषी हैं तो कार्रवाई. के नाम पर केवल प्रभार बस क्यों छीना गया और यदि निर्दोष हैं तो उनका प्रभार भी नहीं छीना जाना चाहिए था  कटनी जिला पंचायत में हाल ही में लोकायुक्त की कार्रवाई ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी। बाबू सत्येंद्र सोनी को रंगे हाथों पकड़ने के बाद उन पर तत्काल कार्रवाई की गई। लेकिन अब पूरा फोकस पंचायत सेल स्थापना शाखा पर आकर टिक गया है। सूत्रों के अनुसार , इसी शाखा में प्रभारी के रूप में कार्यरत ज्ञानेन्द्र सिंह का प्रभार भी जिला पंचायत सीईओ हर सिमरन प्रीत कोर द्वारा छीन लिया गया  है। यहीं से सवालों की लंबी फेहरिस्त शुरू होती है। यदि ज्ञानेन सि...
 Chief editor-neeraj pandey  कटनी जिला पंचायत से दो दिन पूर्व  एक बड़ी खबर सामने आई थी, जहाँ  जिला पंचायत  में पदस्थ बाबू सत्येंद्र सोनी को लोकायुक्त  की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद जिला पंचायत में हड़कंप मच गया है और कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या हैं मामला  मामला कटनी जिला पंचायत का है, जहाँ बाबू सत्येंद्र सोनी पर रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कर उन्हें पकड़ा। इस कार्रवाई के बाद पंचायत सेल स्थापना शाखा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। एक और कार्यवाही  इसी शाखा में पदस्थ रहे ज्ञानेंद्र सिंह का प्रभार अचानक हटा दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ हर सिमरन प्रीत कौर द्वारा.27/02/26 को दिये गए आदेश पत्र के अनुसार प्रभार अनुराग मोदी को सौंपे जाने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल यह उठ रहा है कि यदि शाखा में अनियमितताएँ थीं, तो क्या केवल एक कर्मचारी  पर कार्रवाई पर्याप्त है? क्या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच ...
 Chief editor-neeraj pandey   कटनी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली बड़ेरा ग्राम पंचायत में इन दिनों प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत बडेरा में नियुक्त एक महिला सचिव  के बीमार होने के कारण पिछले लगभग एक वर्ष से उनके पति ही अनौपचारिक रूप से सचिव का कार्य संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं, पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ वित्तीय लेनदेन भी उनके द्वारा किए जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी जनपद पंचायत स्तर तक है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। सवाल यह उठता है कि क्या किसी सरकारी पद पर नियुक्त व्यक्ति की अनुपस्थिति में उसके परिजन को अधिकारिक रूप से कार्य करने की अनुमति है? नियमों के अनुसार किसी भी शासकीय पद पर नियुक्ति विधिवत प्रक्रिया से होती है और वित्तीय अधिकार भी अधिकृत अधिकारी को ही दिए जाते हैं। जनपद पंचायत कटनी के मुखिया प्रदीप सिंह की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। यदि मामला संज्ञान में है, तो जांच और वैधानिक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि संज्ञान में नहीं है...
Image
Chief editor-neeraj pandey   सीधी जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्थानीय गंगोत्री रिसॉर्ट सीधी में संपन्न हुई, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस जिला कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के प्रभारी एवं रीवा संभाग के संभागीय संगठन प्रभारी श्री विजय दुबे जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह चौहान जी, पूर्व जिला संगठन प्रभारी श्री नरेंद्र त्रिपाठी जी, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी, धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम जी तथा प्रशिक्षण अभियान के सह संभागीय प्रभारी श्री केके तिवारी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संगठनात्...

नकुल नाथ के प्रदेश दौरे से कांग्रेस मजबूत होगी - चौहान

Image
  Chief editor-neeraj pandey   नकुल नाथ के प्रदेश दौरे से कांग्रेस मजबूत होगी - चौहान  भोपाल रैली से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार  कटनी/ जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान ने बताया की मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा भोपाल में किसान महापंचायत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्य प्रदेश विधानसभा नेता विपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मंत्री विधायक अजय सिंह पूर्व सांसद नकुलनाथ सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया  पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं किसान कार्यक्रम में पहुंचे थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है इस अवसर पर छिंदवाड़ा से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे थे  पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के निवास भोपाल में पूर्व सांसद नकुलनाथ से छिंदवाड़ा के प्रभारी रूप में करण सिंह चौहान ने संघात्मक जानकारी ...

कटनी जिले के रीठी क्षेत्र में हो रहीं अवैद प्लाटिंग जिला प्रशासन मौन

  Chief editor-neeraj pandey   कटनी जिले के रीठी क्षेत्र में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का मामला लगातार सुर्खियों में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना वैध अनुमति और नियमानुसार विकास कार्यों के बिना ही जमीन को छोटे-छोटे प्लॉट में बांटकर बेचा जा रहा है, जिससे गरीब और असहाय परिवारों की जीवनभर की जमा पूंजी दांव पर लग रही  है  मामला कटनी जिले के रीठी क्षेत्र का है, जहां कथित रूप से कुछ निजी प्लाटिंग कर्ताओं द्वारा कृषि भूमि को नियमों के विरुद्ध आवासीय प्लॉट के रूप में बेचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि न तो संबंधित लेआउट की विधिवत स्वीकृति ली गई है और न ही मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। सूत्रों के अनुसार, कई खरीदारों ने अपनी मेहनत की कमाई लगाकर प्लॉट तो खरीद लिए, लेकिन अब उन्हें रजिस्ट्री, नामांतरण और वैधानिक अनुमतियों को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कानूनी जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश नगर एवं ग्राम निवेश अधिनियम तथा संबंधित राजस्व नियमों के तहत बिना अनुमति कृषि भूमि की अवैध प्लाट...

सतना जिला अस्पताल का मामला नशे की हालत में मिला ड्यूटी पर मिला कंपाउंडर शोभा

सतना जिला अस्पताल का मामला नशे की हालत में मिला ड्यूटी पर मिला कंपाउंडर शोभा  सतना जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक कंपाउंडर को कथित तौर पर नशे की हालत में पकड़ा गया। आरोप है कि उसने मरीजों और उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पैसों की मांग भी की। आइए जानते हैं पूरा मामला। सतना जिला अस्पताल में सोमवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक कंपाउंडर को नशे की हालत में पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और मरीजों के परिजनों का आरोप है कि कंपाउंडर न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था, बल्कि मरीजों के परिजनों से पैसों की मांग भी कर रहा था। स्थिति बिगड़ती देख वार्ड में मौजूद परिजनों ने अस्पताल के गार्डों को सूचना दी। जब गार्ड मौके पर पहुंचे तो बताया जा रहा है कि कंपाउंडर ने उनसे भी उलझना शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए गार्डों और परिजनों ने मिलकर उसे वार्ड से बाहर निकाला और एक अलग कमरे में बैठाया, ताकि उसका नशा उतर सके। जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में पकड़े गए कंपाउंडर का नाम शोभा बताया जा रहा है, जो उस समय ...

चरवाहों और ग्राम वन समिति सदस्यों के सम्मेलन का हूआ सफल अयोजन वन मंडल अधिकारी कटनी गर्वित गंगवार के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Image
 चरवाहों और ग्राम वन समिति सदस्यों के सम्मेलन  का हूआ  सफल अयोजन वन मंडल अधिकारी कटनी गर्वित गंगवार के निर्देशन में  हुआ कार्यक्रम  का आयोजन  आज दिनांक 24/02/26 को वन मण्डलाधिकारी कटनी श्री गर्वित गंगवार   के निर्देशन में एवं श्री सुरेश बरोले एस डी ओ कटनी ( पश्चिम) के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी  के प्रशंसकरण केंद्र बखलेहटा में  चरवाहों /समिति सदस्यों का सम्मेलन किया गया | जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल एवं परिक्षेत्र सहायक सलैया महान सिंह परिहार द्वारा  वन्य प्राणी की सुरक्षा ,चराई ,अग्नि सुरक्षा ,अतिक्रमण एवं मुखबिर तंत्र पर विस्तार से चर्चा की गई | साथ ही फसल हानि ,एकलब्य योजना , अन्य शासन की योजना के बारे जानकारी दी | आयोजन में लालपुरा, बखलेहटा, घूमची,नैगवा, रमपुरा, कैना,सूखा, अमगवा, सलैया, गुरजी एवं अन्य ग्रामों के चरवाहे एवं वन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

पहली बार रीठी वन क्षेत्र में रिपोर्ट हुए राजगिद्ध

Image
 पहली बार रीठी वन क्षेत्र में रिपोर्ट हुए राजगिद्ध     प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26 में शीतकलीन गणना 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक सूर्योदय से सुबह 9.00 बजे तक  किया गया है। मध्यप्रदेश में कुल 07 प्रजातियों के गिद्ध पाये जाते हैं, जिसमें से 04 प्रजातियों स्थानीय हैं एवं 03 प्रजातियाँ प्रवासी हैं। इस बार गिद्धों की गणना के लिये प्रथम बार ऑनलाइन ऐप तयार किया गया है, जिसके माध्यम से गिद्धों की गणना की जा रही है। लगभग 25 वन कर्मियों द्वारा "ऐप" के माध्यम से गणना किये जाने पर आंकड़ों के संकलन एवं रिपोर्ट तैयार करने में आसानी होगी। रीठी परिक्षेत्र के बिलहरी, कुम्हरवारा टैंक, कैना एवं इमलाज के क्षेत्रों में कुल तीनों दिन क्रमशः 12, 24  एवं 21 गिद्ध देखे गए। इनमें चारों स्थानीय प्रजातियों के गिद्ध लौंग बिल्ड वल्चर, व्हाइट रंपेड वल्चर, इजिप्शियन वल्चर एवं रेड हेडेड वल्चर पाए गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि इस बार की गिद्ध गणना में गिद्धों की संख्या बढ़ने के साथ साथ पहली बार रेड हेडेड वल्चर( राज गिद्ध) भी देखा गया जो कि गिद्धों के प्रति संरक्षण के प्रया...

कटनी में हो रही Rajshree गुटखा की कालाबाजारी रोज बढ़ रहे दाम देखिए क्या है मामला

Image
Chief editor-neeraj pandey    कटनी जिले में इन दिनों प्रसिद्ध पान मसाला ब्रांड Rajshree गुटका की काला बाजारी को लेकर बाजार में हलचल मची हुई है। राजश्री के शौकीन उपभोक्ता बढ़ती कीमतों और मनमाने रेट से खासे परेशान नजर आ रहे हैं। कटनी  कटनी शहर में लगातार Rajshree गुटका काला बाजारी का शिकार हो रहा है। कई दुकानदारों से बातचीत में यह बात सामने आई कि कंपनी द्वारा तय कीमत से अधिक दर पर माल सप्लाई किया जा रहा है, जिसके चलते खुदरा विक्रेता भी मजबूरी में ऊंचे दाम पर बिक्री कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गुटके के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं और थोक स्तर पर ही रेट में उतार-चढ़ाव किया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ रही है। वहीं बाजार में यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं शहर में डुप्लिकेट राजश्री गुटका का कोई सिंडिकेट सक्रिय तो नहीं है। यदि ऐसा है तो यह न केवल उपभोक्ताओं की जेब पर असर डाल रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए,...

मैहर मे पुतला दहन के समय हो गया हादसा पढ़िये पूरी ख़बर

Image
Chief Editor -Neeraj Pandey   मैहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।   हम आपको बता दे कि मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसमें यातायात प्रभारी विक्रम पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल स्थिति को काबू में किया और घायल यातायात प्रभारी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मैहर कलेक्टर रानी वाटड और मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर विक्रम पाठक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस घटना की पूरी जांच की जाएगी। फिलहाल घायल यातायात प्रभारी का उपचार जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टरों की लगातार निगरानी बनी हुई है।

जनपद पंचायत कटनी परिसर के द्वारका भवन में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना कार्यक्रम का सफल आयोजन

Image
  Chief editor-neeraj pandey   कटनी से एक सुखद और सकारात्मक खबर सामने आई है, जहां शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत कटनी के तत्वावधान में द्वारका भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 39 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत की मुख्य भूमिका रही। संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा स्वयं जनपद पंचायत कटनी के सीईओ  द्वारा लिया गया। आयोजन स्थल पर दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अखिल पांडे , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश उरमलिया, एस डी एम प्रदीप चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कमी सामने नहीं आई। नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि और आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्या ...

गोल्डी गैस एजेंसी कैमोर पर मनमानी वसूली करने के लग रहे गम्भीर आरोप* *उपभोक्ताओं को कैश कैरी और कैश मेमो रसीद भी नहीं की जाती*

 *गोल्डी गैस एजेंसी कैमोर पर मनमानी वसूली करने के.लग  रहे गम्भीर आरोप*  *उपभोक्ताओं के द्वारा की गई जांच और कार्यवाही की मांग  कैमोर नगर में संचालित गोल्डी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक वसूली व कैश मेमो ना देने की गंभीर आरोप सामने आए हैं इस मामले को लेकर नगर व ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ताओं के बीच जबरदस्त नाराजगी व्याप्त है सूत्रों के अनुसार एजेंसी के संचालक अक्षय असाटी (गुल्ली) द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की घर-घर पहुंचने की अधिकृत कीमत 876 निर्धारित बताई जा रही है जबकि एजेंसी परिसर से स्वयं गैस सिलेंडर लेने पर यह राशि कैश कैरी रसीद के साथ लगभग 29 रु. कम होनी चाहिए इसके बावजूद उपभोक्ताओं से 900 रु.लिए जाते हैं और और ना ही कैश मेमो रशीद दी जाती है साथ ही कैमोर सहित हरैया कारीतलाई मेहगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर के दाम 900 से 950 रुपए तक की वसूली खुले आम की जा रही है जो स्पष्ट रूप से नियमो का उल्लंघन है उपभोक्ताओं ने बताया कि निजी साधन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मजबूरी में एजेंसी की गाड़ी से ही गैस सिलेंडर लेना पड़ता है और इसी ...

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे का भव्य स्वागत किया गया।

Image
Chief editor-neeraj pandey  द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे का भव्य स्वागत किया गया। कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को संगठन की प्रथम जिला स्तरीय बैठक. बरगवा स्थित होटल कल्प मे सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे का उनके सहयोगी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे ने संगठन के सभी साथियों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी रहे मुख्य अतिथि

Image
 Chief editor-neeraj pandey  द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा  जी रहे मुख्य अतिथि  कटनी। आज दिनांक 15 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की जिला कटनी इकाई की प्रथम बैठक  होटल कल्प, जबलपुर रोड बरगवां में  संपन्न हुई। यह बैठक संगठन के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बैठक के दौरान संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पहचान पत्र विधिवत रूप से वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी रहे। वहीं विशेष अतिथियों के रूप में अभिषेक ताम्रकार जी पूर्व में प्रकाशित (पन्ना टाइम्स अखबार) के सम्पादक  प्रताप सिंह तोमर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह परिहार सहित संगठन के समस्त सदस्यगण व पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अशोक विश्वकर्मा  जी ने सभी पदाधिकारियों को उनके पहचान पत्र सौंपते ...

जनपद पंचायत कटनी में अफसरशाही की तानाशाही, लोकतंत्र के मूल्यों को खुली चुनौती

Chief editor-neeraj pandey   जनपद पंचायत कटनी में अफसरशाही की तानाशाही, लोकतंत्र के मूल्यों को खुली चुनौती  सूत्रों के हवाले से - जनपद पंचायत कटनी में पदस्थ   SDO AE अभिषेक त्रिपाठी द्वारा एक ऐसा फरमान जारी किया गया है, जिसने पंचायत राज व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसडीओ एई अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि “मुझसे केवल सरपंच और सचिव ही मिल सकते हैं, मैं किसी पंच या आम नागरिक से मिलने के लिए बाध्य नहीं हूँ।” यह बयान न केवल पंचों के संवैधानिक अधिकारों का अपमान है, बल्कि आम जनता के साथ सीधे-सीधे भेदभाव भी है। सीईओ की समझाइश भी बेअसर, तानाशाही बरकरार  विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि  इस तुगलकी फरमान की शिकायत पहले ही जनपद पंचायत कटनी के सीईओ से की जा चुकी है। बताया जाता है कि सीईओ ने इस पर नाराज़गी जताते हुए एसडीओ एई को समझाइश भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद अभिषेक त्रिपाठी की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठा है, जिससे सवाल उठता है—क्या अफसरशाही अब जवाबदेही से ऊपर हो चुकी है?  ग्राम पंचाय...

कटनी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष का जोरदार स्वागत।

Image
 Chief editor-neeraj pandey  कटनी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष का जोरदार स्वागत। कटनी।मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया द्वारा सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं सहित पन्ना मोड़ में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया,संबोधित करते हुए रीना बौरासी ने प्रदेश में महिलाओं के हितों में सतत संघर्ष करने की बात कही एवं सौम्या राँधेलिया की निरंतर सक्रियता पर उन्हें एवं समस्त टीम को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।स्वागत के दौरान मुख्य रूप से मीनाक्षी बालवी,रश्मि अग्रवाल,माया चौधरी,निरा सोनी,लता खरे,मुमताज बानो,अस्मिता ठाकुर,कल्पना सेन,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा,वरिष्ठ नेता कमल पांडे,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल,सचिन गर्ग,एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम् मिश्रा,प्रदेश सचिव अजय खटिक,विजयमंगल चौधरी,श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं महिलायें उपस्थित रही।

जनपद पंचायत कटनी एक बार फिर सवालों के घेरों में जनपद पंचायत के मुखिया की ही नहीं मानते उनके अधीनस्थ कर्मचारी फिर आम आदमी की औकात ही क्या

जनपद पंचायत कटनी एक बार फिर सवालों के घेरों में जनपद पंचायत के मुखिया की ही नहीं मानते उनके अधीनस्थ कर्मचारी फिर आम आदमी की औकात ही क्या  एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। हैरानी की बात यह है कि अब तो जनपद पंचायत के सीईओ के आदेशों को भी उनके ही अधीनस्थ कर्मचारी मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। सोमवार को प्रदीप सिंह, सीईओ जनपद पंचायत कटनी द्वारा स्पष्ट रूप से जेई आरती पाल को ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के कुम्हार मोहल्ले के रोड निर्माण हेतु तकनीकी स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जानकारी के अनुसार, जेई आरती पाल का कहना है कि तकनीकी स्वीकृति बनाकर उन्होंने SDO अभिषेक त्रिपाठी के टेबल पर रख दी थी, इसके बावजूद पूरे सात दिन बीत जाने के बाद भी यह स्वीकृति ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सरपंच  तक नहीं पहुँच पाई। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब जनपद पंचायत कटनी के मुखिया सीईओ के आदेशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, तो फिर पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता की सुनवाई कैसे होगी? क्या जनपद पंचायत कटनी में अधिकारियों और कर्मचारियों ...

कटनी जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने के लगे गंभीर आरोप प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे ने निकलवाए आरटीआई से दस्तावेज

Image
  Chief Editor- Neeraj Pandey   कटनी जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी पर फर्जी दस्तावेजों  के सहारे नौकरी पाने के लगे गंभीर आरोप शिक्षक संघ के  प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे ने निकलवाए आरटीआई से दस्तावेज कटनी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ जिले में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी (DPC) प्रेम नारायण तिवारी पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी और तबादला पाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे द्वारा लगाए गए हैं। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए हैं। उनका दावा है कि प्राप्त दस्तावेजों से यह संदेह उत्पन्न होता है कि संबंधित अधिकारी की नियुक्ति और सेवा लाभ कथित रूप से फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के आधार पर प्राप्त किए गए। राकेश दुबे के अनुसार, उन्होंने इस मामले की शिकायत मंत्री स्तर तक की है, लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासनिक ...

जनपद पंचायत कटनी के अंतर्गत आने वाली बडेरा पंचायत का एक अनोखा मामला जहां चल रहा एक बड़ा खेल , क्या है मामला

Image
जनपद पंचायत कटनी के अंतर्गत आने वाली बडेरा पंचायत का एक अनोखा मामला जहां चल रहा एक बड़ा खेल , क्या है मामला कटनी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बडेरा  से एक बेहद चौंकाने वाला और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नियम–कानून को ताक पर रखकर पिछले लगभग एक वर्ष से पत्नी के पद पर पति सचिव की भूमिका निभा रहे हैं, और हैरानी की बात यह है कि यह सब जनपद पंचायत कटनी के अधिकारियों की नाक के नीचे चलता रहा। जनपद पंचायत कटनी परिसर में  je मुकेश चक्रवर्ती से सचिवीय बात करते हुए राम गोपाल तिवारी बडेरा  ,    ट्रूकॉलर में दिखता हुआ नाम बडेरा सचिव का दरअसल ग्राम पंचायत बडेरा   में पदस्थ सचिव सरिता तिवारी हैं, लेकिन व्यवहारिक रूप से पंचायत का संपूर्ण कार्यभार उनके पति राम गोपाल तिवारी संभाल रहे हैं। पंचायत का लेन–देन, जनपद कार्यालय में बैठकें,sdo व जेई से मुलाकात, यहाँ तक कि खुद को सचिव बताकर कार्य करना—सब कुछ पति द्वारा ही किया जा रहा है। इतना ही नहीं, ट्रू कॉलर जैसे मोबाइल एप्लीकेशन में भी राम गोपाल तिवारी का नाम ग्राम पंचायत ब...

कटनी जनपद पंचायत में एक अधिकारी ऐसे भी जो विकास की बात करने पर जनप्रतिनिधियों को जवाब देते हैं कि क्या आप अपने गांव को अमेरिका बना दोगे

 कटनी जनपद पंचायत में एक अधिकारी ऐसे भी जो विकास की बात करने पर जनप्रतिनिधियों को जवाब देते हैं कि क्या आप अपने गांव को अमेरिका बना दोगे    सूत्रों के हवाले से  कटनी जनपद पंचायत में जनप्रतिनिधियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। जब गांव के पंच, सरपंच और जनपद सदस्य अपने क्षेत्र के विकास की बात करते हैं, तो क्या उन्हें उपहास और तंज का सामना करना चाहिए? जनपद पंचायत कटनी में पदस्थ एक जिम्मेदार अधिकारी का कथित बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब पंचायत प्रतिनिधि सड़क, पानी, नाली, आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हैं, तो अधिकारी जवाब में कहते हैं — “क्या आप अपने गांव को अमेरिका बना लोगे ?” यह सवाल नहीं, बल्कि एक तंज है—और वह भी उन जनप्रतिनिधियों पर, जिन्हें जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुना है। पंच–सरपंचों का कहना है कि वे कोई असंभव मांग नहीं कर रहे, बल्कि संविधान और पंचायती राज अधिनियम के तहत मिले अधिकारों के अनुसार गांव के विकास की बात कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि अधिक...

कटनी कैलवारा खुर्द में वित्तीय घोटाले का आरोप, शिकायतों पर भी कार्रवाई शून्य—प्रशासन की सुस्त प्रणाली पर सवाल

Image
 Chief editor-neeraj pandey   कटनी  कैलवारा खुर्द में वित्तीय घोटाले का आरोप, शिकायतों पर भी कार्रवाई शून्य—प्रशासन की सुस्त प्रणाली पर सवाल कटनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलवारा  खुर्द से एक गंभीर  का मामला सामने आया है, जहाँ वर्ष 2017 में पूर्व सरपंच माधुरी पाठक के कार्यकाल के दौरान वित्तीय प्रभार पर नियुक्त तत्कालीन सचिव द्वारा तीन विकास कार्यों में स्वीकृत राशि से अधिक राशि निकासी किए जाने के आरोप हैं। यह मामला अब एक संभावित वित्तीय घोटाले का रूप ले चुका है। बताया जा रहा है कि इन अनियमित भुगतानों की शिकायत वर्तमान सरपंच छुट्टु कोल द्वारा लगभग छह माह पूर्व जनपद पंचायत कटनी, जिला पंचायत कटनी एवं कलेक्टर कार्यालय कटनी में लिखित रूप से की गई थी। इसके बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो दिसंबर 2025 में पुनः शिकायत दर्ज कराई गई। आश्चर्य की बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद जनपद पंचायत कटनी के अधिकारी अब तक जांच या कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं। न तो जांच समिति गठित की गई और न ही संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया।  मध्यप्रदेश पंचायत ...

संविधान ने पंचायत को अधिकार दिए, फिर जनपद पंचायत के अधिकारी क्यों चला रहे हैं समानांतर सरकार?

chief editor -Neeraj Pandey   🔴  , पंचायत पर विशेष   संविधान ने पंचायत को अधिकार दिए, फिर जनपद पंचायत के अधिकारी क्यों चला रहे हैं समानांतर सरकार? भारत का संविधान ग्राम स्वराज की बात करता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नज़र आ रही है। सवाल यह है कि जब संविधान में पंचायत को स्पष्ट अधिकार दिए गए हैं, तो फिर ग्राम पंचायतें जनपद पंचायत के अधिकारियों के सामने नतमस्तक क्यों हैं? आख़िर क्यों सरपंच और पंचों को अधिकारी अपनी उंगलियों पर नचाना चाहते हैं? 📜 संविधान क्या कहता है? (कानूनी आधार) 👉 संविधान का अनुच्छेद 243 (भाग-9) पंचायतें संवैधानिक संस्था हैं, विभाग नहीं ग्राम सभा सर्वोच्च निकाय है सरपंच जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि है 👉 अनुच्छेद 243-G पंचायतों को योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन का अधिकार विकास कार्यों में स्वतंत्र निर्णय का अधिकार 👉 अनुच्छेद 40 (नीति निर्देशक तत्व) ग्राम पंचायतों को स्वशासन की इकाई बनाने का निर्देश ⚖️ मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 🔹 धारा 21 👉 सरपंच ग्राम पंचायत का कार्यकारी प्रमुख 👉 पंचायत के सभी विकास का...

,कटनी जिले के शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी पर फर्जी दस्तावेजो के सहारे नौकरी पाने और पदोन्नति पाने के लगे गंभीर आरोप

Image
Chief Editor- Neeraj Pandey   कटनी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ जिले में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी (DPC) प्रेम नारायण तिवारी पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी और तबादला पाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे द्वारा लगाए गए हैं। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए हैं। उनका दावा है कि प्राप्त दस्तावेजों से यह संदेह उत्पन्न होता है कि संबंधित अधिकारी की नियुक्ति और सेवा लाभ कथित रूप से फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के आधार पर प्राप्त किए गए। राकेश दुबे के अनुसार, उन्होंने इस मामले की शिकायत मंत्री स्तर तक की है, लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कानूनी पक्ष: यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में IPC) की कई गंभीर धाराओं के अंतर्गत आ सकता है, जिनमें प्रमुख रूप से— धारा 420 – धो...

*सरकार से सीधा सवाल : क्या इस बार भी होगा पंजीयन घोटाला

Image
 chief editor -Neeraj Pandey  सरकार से सीधा सवाल : क्या इस बार भी होगा पंजीयन घोटाला? * मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 7 फरवरी से 7 मार्च तक गेहूं, चना, मसूर और सरसों का पंजीयन कराने की समय-सीमा घोषित कर दी गई है। लेकिन किसानों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पिछली धान खरीदी की तरह इस बार भी फर्जी पंजीयन का खेल दोहराया जाएगा? पिछले सीजन की धान खरीदी में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों के बाद भी शासन महज़ खानापूर्ति करता दिखा। प्रशासन ने केवल दो–चार ऑपरेटरों पर प्रतीकात्मक कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली, जबकि करोड़ों रुपये के बड़े घोटालेबाज आज भी खुला खेल खेलने की छूट लिए घूम रहे हैं। बिचौलियों और फर्जी पंजीयन करने वाले नेटवर्क ने किसानों की मेहनत की कमाई पर सेंध लगाई, लेकिन न तो बड़े नाम उजागर हुए और न ही किसी पर कड़ी कार्रवाई। ऐसे में किसान और आमजन यह सवाल उठाने को मजबूर हैं कि— आखिर सरकार की तैयारी क्या है? क्या पंजीयन प्रक्रिया इस बार पारदर्शी होगी? क्या फर्जी आईडी, बाहरी किसानों और बिचौलियों पर लगाम लगेगी? क्या बड़े घोटालेबाजों पर भी कार्रवाई होगी या फिर हर बार की तरह ...

जनपद पंचायत कटनी की अफसरशाही पर सवाल — एस डी ओ (AE) की लापरवाही से कैलवारा खुर्द के कुम्हार मोहल्ले की सड़क आज भी अधूरी

Image
Chief Editor- Neeraj Pandey  जनपद पंचायत कटनी की अफसरशाही पर सवाल — एस डी ओ  (AE)  की लापरवाही से कैलवारा खुर्द  के कुम्हार मोहल्ले की सड़क आज भी अधूरी जनपद पंचायत कटनी में अफसरशाही की मनमानी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द  के कुम्हार मोहल्ला, वार्ड नंबर 6–7 की सड़क—जिसका भूमि पूजन लगभग एक वर्ष पहले हो चुका—आज तक कागज़ों से बाहर नहीं आ सकी। वजह बताई जा रही है—जनपद पंचायत कटनी के SDO  द्वारा तकनीकी स्वीकृति का लंबित रखा जाना। इस मामले में ग्राम के सरपंच आदिवासी  छुट्टु कोल  से भी फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे तरफ से कोई देरी नहीं है लगभग तीन बार प्रस्ताव दिए जाने के बाद भी मुझे आज तक तकनीकी स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है यह शायद इसलिए हो रहा है कि मैं आदिवासी हूं गरीब हूं और पढ़ा लिखा नहीं हूं इसी लिए अधिकारी मेरी बात नहीं सुनते हैं सवाल फिर एक बार यही खड़ा होता है कि क्या आदिवासी सरपंच छुट्टु कोल  की फरियाद कोई सुनेगा या फिर यूं ही पंचायत  अपने विकास के लिए जनपद पंचायत के चक्कर लगाती रहेगी इसके ब...

भूमिपूजन बहुत, ज़मीनी काम शून्य? कटनी नगर निगम में इन दिनों भूमिपूजन का सिलसिला तेज़ है।

Image
Chief Editor- Neeraj Pandey   भूमिपूजन बहुत, ज़मीनी काम शून्य? कटनी नगर निगम में इन दिनों भूमिपूजन का सिलसिला तेज़ है। नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा लगातार नए–नए कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है।लेकिन बड़ा सवाल यह है कि— क्या ये भूमिपूजन सिर्फ़ तस्वीरों और फाइलों तक ही सीमित हैं? या फिर वाकई ज़मीन पर भी कुछ दिखाई दे रहा है? कटनी शहर के अलग–अलग वार्डों में हाल के महीनों में कई विकास कार्यों के भूमिपूजन हुए। कहीं सड़क निर्माण, कहीं नाली, कहीं उद्यान, तो कहीं भवन निर्माण के शिलान्यास। मंच सजा, नारियल फोड़ा गया, फीते कटे—लेकिन् हकीकत कुछ और ही नज़र आई। भूमिपूजन के महीनों बाद भी कई जगह सड़क जस की तस पड़ी है नालियों का निर्माण शुरू नहीं हुआ निर्माण स्थल पर न मशीन है, न मज़दूर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “ भूमि पूजन तो हो गया है लेकिन, काम आज तक शुरू नहीं हुआ।” जनता की प्रतिक्रिया “हर बार चुनाव या बजट के समय भूमिपूजन हो जाता है, लेकिन काम कब होगा—ये कोई नहीं बताता।” सवाल यह है कि— क्या नगर निगम सिर्फ़ भूमिपूजन नगर निगम बनकर रह गया है? क्या विकास कार्यों की प्राथमिकता ...

पथराई पिपरिया–निपनिया मार्ग का भूमि पूजन संपन्न, विकास को मिली नई रफ्तार

Image
chief editor -Neeraj Pandey   पथराई पिपरिया–निपनिया मार्ग का भूमि पूजन संपन्न, विकास को मिली नई रफ्तार कटनी जिले के पथराई पिपरिया से निपनिया मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का भूमि पूजन सांसद माननीय विष्णु दत्त शर्मा जी के करकमलों से किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत निपनिया के सरपंच, पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री रविंद्र बत्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह सड़क लगभग 9.5 किलोमीटर लंबी होगी, जिस पर 865.52 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास को गति मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार हो रही है। यह मार्ग न केवल गांवों को जोड़ेगा, बल्कि विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। ग्रामीणों ने ...

*कटनी रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: देश की सेवा करने वाले फौजी से ही मांग ली 'रिश्वत'*

Image
 *कटनी रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: देश की सेवा करने वाले फौजी से ही मांग ली 'रिश्वत'* कटनी। भ्रष्टाचार की जड़ें सरकारी दफ्तरों में कितनी गहरी हैं, इसका एक ताज़ा और शर्मनाक उदाहरण कटनी के रजिस्ट्री कार्यालय में देखने को मिला है। यहाँ एक भारतीय सेना के जवान (फौजी) ने कार्यालय के कर्मचारियों पर रजिस्ट्री के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित फौजी ने हार मानकर बैठने के बजाय जिला रजिस्ट्रार से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। *क्या है पूरा मामला? * प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित फौजी अपनी पत्नी के नाम पर एक संपत्ति की रजिस्ट्री कराने कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान उनसे दो चरणों में अवैध वसूली की गई: * *पहला आरोप*: रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होते ही निर्धारित शुल्क के अलावा ₹2,500 अतिरिक्त लिए गए। * *दूसरा आरोप:* काम आगे बढ़ाने के नाम पर कार्यालय के अंदर भी उनसे ₹2,000 की मांग कर वसूल लिए गए।                         फौजी ने बयां किया दर्द मीडिया से बातचीत करते हुए...

₹10–₹20 के स्टांप पर बिक रही बेशकीमती शासकीय भूमि पटवारी को सूचना के बाद भी खामोश राजस्व विभाग

Image
Chief editor -Neeraj Pandey      ₹10–₹20 के स्टांप पर बिक रही बेशकीमती  शासकीय भूमि पटवारी को सूचना के बाद भी खामोश राजस्व विभाग कटनी/कैलवारा  खुर्द /झुरही   ग्राम पंचायत कैलवारा  खुर्द के झुरही टोला में इन दिनों शासकीय ज़मीनों की खुलेआम खरीद-फरोख्त ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यहां बेशकीमती भूमि मात्र ₹10 और ₹20 के स्टांप पेपर पर बेची जा रही है, जो न सिर्फ राजस्व नियमों का उल्लंघन है बल्कि सरकारी खजाने को भी बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले की लिखित व मौखिक सूचना पटवारी आर.आइ  को पहले ही दी जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं इस पूरे खेल में राजस्व विभाग की मिलीभगत तो नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, बिना वैध रजिस्ट्री के ज़मीनों का सौदा हो रहा है सरकारी गाइडलाइन के अनुसार स्टांप शुल्क और पंजीयन से बचा जा रहा है भूमाफिया खुलेआम सक्रिय हैं, लेकिन प्रशासन मौन है सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सूचना मिलने के बाद भी कार्रवा...

अवैध प्लॉटिंग का गोरखधंधा बेखौफ जारी, प्रशासन मौन! कटनी | कैलवारा खुर्द/टिकरिया

Image
Chief Editor- Neeraj Pandey   अवैध प्लॉटिंग का गोरखधंधा बेखौफ जारी, प्रशासन मौन! कटनी | कैलवारा खुर्द/टिकरिया सूत्रों के हवाले से खबर है की  ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द, पटवारी हल्का क्रमांक 21 में स्थित खसरा क्रमांक 129 की भूमि पर खुलेआम अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस भूमि के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज, नामांतरण या भूमि स्वामित्व का प्रमाण मौजूद नहीं है, इसके बावजूद भू-माफिया बेखौफ होकर जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचने का खेल खेल रहे हैं। यह अवैध प्लॉटिंग न केवल राजस्व कानूनों की खुली अवहेलना है, बल्कि भोले-भाले ग्रामीणों और आम नागरिकों को भविष्य की कानूनी मुसीबतों में धकेलने का सुनियोजित षड्यंत्र भी है। ऐसे मामलों में खरीदार न जमीन का मालिक बन पाते हैं और न ही उन्हें कोई कानूनी सुरक्षा मिलती है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में है। इस पूरे मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सरपंच श्री छुट्टू कोर से फोन पर चर्चा की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “मैं इस अवैध प्लॉटिंग की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करूंगा।” अब बड़ा सवाल ...

20 लाख रूपये की लागत से अधूरे नवीन पंचायत भवन, निर्माण पोसरा का जिम्मेदार कौन?घोटाले की भेट चढ़ा कटनी जिले मे नवीन पंचायत भवन पोसरा

Image
  Chief editor -Neeraj Pandey  💥कौन है जिम्मेदार💥 20 लाख रूपये की लागत से अधूरे नवीन पंचायत भवन, निर्माण पोसरा का जिम्मेदार कौन?घोटाले की भेट चढ़ा कटनी जिले मे नवीन पंचायत भवन पोसरा  कटनी :मध्यप्रदेश मे योजना के नाम पर लाखो के घोंटला की परते दिन ब दिन खुलती जा रही है ऐसा ही एक मामला कटनी जिले की जनपद के ग्राम पंचायत पोसरा, शा. शाला के सामने अंतर्गत का सामने आया है जहाँ पर नविन पंचायत भवन निर्माण, पोसरा, मद 15वा वित्त एवं मनरेगा लागत 10+10   =20 लाख वर्ष 2020-21 एजेंजी ग्राम पंचायत पोसरा, जनपद पंचायत कटनी का है जहाँपर विकास के नाम आज खंडर भवन खड़ा हुआ है इस अधूरे भवन एक लिखित पोस्टर जिसमे यह सभी जानकारी दी गई है लेकिन आश्चर्य की बात यह है की सरकारी पैसे से बनी यह अधूरी बिल्डिंग आज किसी जन हित की नही है अधूरे कार्य से शासकीय राशि का बड़ी मात्रा मे जमकर दुरपयोग किया गया है वही उस समय के ग्राम पंचायत मे पदस्थ सरपंच व सचिव के नाम पर कला कर मिटा दिया गया है अब सवाल यह उठता है उक्त गड़बड़ी के जिम्मेदार लोगो पर आज तक क्या कार्यवाही की गई है

करोड़ों की सड़क बनाने वाले ठेकेदार ने गिट्टी की जगह डाल दिया मार्बल का चूरा ,क्या होगा इस सड़क का भविष्य देखिए रिपोर्ट

Image
Chief editor -Neeraj Pandey  करोड़ों की सड़क बनाने वाले ठेकेदार ने गिट्टी की जगह डाल दिया मार्बल का  चूरा ,क्या होगा इस सड़क का भविष्य देखिए रिपोर्ट कटनी जिले में एक बार फिर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुआं से राखी होते हुए सालेभर रोड तक बनाए जा रहे सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप सामने आया है। यह पूरा कार्य एमपी बिल्डर्स द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण में निर्धारित क्वालिटी की गिट्टी के बजाय मार्बल फैक्ट्रियों से निकली कचरा गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। ऊपर से केवल दिखावे के लिए काली गिट्टी और ग्रे गिट्टी की परत डाली जा रही है, ताकि सड़क देखने में मजबूत नजर आए। सड़क की परतें, मार्बल कचरा गिट्टी, कार्य स्थल) स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटिया सामग्री से बनी सड़क ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी और कुछ ही समय में उखड़ने की आशंका है। इससे न केवल जनता को परेशानी होगी, बल्कि सरकारी खजाने को भी भारी नुकसान पहुंचेगा। “अगर इसी तरह स...