कटनी में हो रही Rajshree गुटखा की कालाबाजारी रोज बढ़ रहे दाम देखिए क्या है मामला

Chief editor-neeraj pandey 


 

कटनी जिले में इन दिनों प्रसिद्ध पान मसाला ब्रांड Rajshree गुटका की काला बाजारी को लेकर बाजार में हलचल मची हुई है। राजश्री के शौकीन उपभोक्ता बढ़ती कीमतों और मनमाने रेट से खासे परेशान नजर आ रहे हैं।

कटनी 

कटनी शहर में लगातार Rajshree गुटका काला बाजारी का शिकार हो रहा है। कई दुकानदारों से बातचीत में यह बात सामने आई कि कंपनी द्वारा तय कीमत से अधिक दर पर माल सप्लाई किया जा रहा है, जिसके चलते खुदरा विक्रेता भी मजबूरी में ऊंचे दाम पर बिक्री कर रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गुटके के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं और थोक स्तर पर ही रेट में उतार-चढ़ाव किया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ रही है।

वहीं बाजार में यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं शहर में डुप्लिकेट राजश्री गुटका का कोई सिंडिकेट सक्रिय तो नहीं है। यदि ऐसा है तो यह न केवल उपभोक्ताओं की जेब पर असर डाल रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि काला बाजारी पर अंकुश लगाया जा सके और आम उपभोक्ता को राहत मिल सके।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है और कब तक कटनीवासियों को बढ़ती कीमतों से राहत मिल पाती है।



Comments

  1. Good
    सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में कालाबाजारी चल रही है
    किसी बहुत बड़ा सिंडिकेट इसके पीछे है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते