जनपद पंचायत कटनी परिसर के द्वारका भवन में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना कार्यक्रम का सफल आयोजन

 Chief editor-neeraj pandey 


कटनी से एक सुखद और सकारात्मक खबर सामने आई है, जहां शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत कटनी के तत्वावधान में द्वारका भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 39 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और अपने नए जीवन की शुरुआत की।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत की मुख्य भूमिका रही। संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा स्वयं जनपद पंचायत कटनी के सीईओ  द्वारा लिया गया। आयोजन स्थल पर दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अखिल पांडे , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश उरमलिया, एस डी एम प्रदीप चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कमी सामने नहीं आई। नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि और आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

कटनी से यह आयोजन न केवल नवदंपतियों के लिए यादगार रहा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक लागू करने का भी संदेश दे गया।


Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते