भूमिपूजन बहुत, ज़मीनी काम शून्य? कटनी नगर निगम में इन दिनों भूमिपूजन का सिलसिला तेज़ है।

Chief Editor- Neeraj Pandey 

 भूमिपूजन बहुत, ज़मीनी काम शून्य?

कटनी नगर निगम में इन दिनों भूमिपूजन का सिलसिला तेज़ है।

नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा लगातार नए–नए कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है।लेकिन बड़ा सवाल यह है कि—क्या ये भूमिपूजन सिर्फ़ तस्वीरों और फाइलों तक ही सीमित हैं?

या फिर वाकई ज़मीन पर भी कुछ दिखाई दे रहा है?कटनी शहर के अलग–अलग वार्डों में हाल के महीनों में कई विकास कार्यों के भूमिपूजन हुए।

कहीं सड़क निर्माण, कहीं नाली, कहीं उद्यान, तो कहीं भवन निर्माण के शिलान्यास।

मंच सजा, नारियल फोड़ा गया, फीते कटे—लेकिन् हकीकत कुछ और ही नज़र आई।

भूमिपूजन के महीनों बाद भी कई जगह सड़क जस की तस पड़ी है

नालियों का निर्माण शुरू नहीं हुआनिर्माण स्थल पर न मशीन है, न मज़दूर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि

“ भूमि पूजन तो हो गया है लेकिन, काम आज तक शुरू नहीं हुआ।”

जनता की प्रतिक्रिया

“हर बार चुनाव या बजट के समय भूमिपूजन हो जाता है,लेकिन काम कब होगा—ये कोई नहीं बताता।”

सवाल यह है कि—

क्या नगर निगम सिर्फ़ भूमिपूजन नगर निगम बनकर रह गया है?क्या विकास कार्यों की प्राथमिकता सिर्फ़ प्रचार तक सीमित है?

क्या इन कार्यों की मॉनिटरिंग की कोई ठोस व्यवस्था है?और सबसे बड़ा सवाल—जिन कार्यों का भूमिपूजन हो चुका है, उनकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

कटनी की जनता अब नारियल नहीं,काम चाहती है।

शिलान्यास नहीं,परिणाम चाहती है।देखना होगा कि नगर निगम और महापौर इस पर क्या जवाब देती और क्या ये भूमिपूजन कभी वास्तविक विकास में बदल पाएंगे?

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते