द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे का भव्य स्वागत किया गया।

Chief editor-neeraj pandey 

दजर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे का भव्य स्वागत किया गया।

कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को संगठन की प्रथम जिला स्तरीय बैठक. बरगवा स्थित होटल कल्प मे सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे का उनके सहयोगी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंडित नीरज पांडे ने संगठन के सभी साथियों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते