अवैध प्लॉटिंग का गोरखधंधा बेखौफ जारी, प्रशासन मौन! कटनी | कैलवारा खुर्द/टिकरिया
अवैध प्लॉटिंग का गोरखधंधा बेखौफ जारी, प्रशासन मौन!
कटनी | कैलवारा खुर्द/टिकरिया
सूत्रों के हवाले से खबर है की ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द, पटवारी हल्का क्रमांक 21 में स्थित खसरा क्रमांक 129 की भूमि पर खुलेआम अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस भूमि के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज, नामांतरण या भूमि स्वामित्व का प्रमाण मौजूद नहीं है, इसके बावजूद भू-माफिया बेखौफ होकर जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचने का खेल खेल रहे हैं।
यह अवैध प्लॉटिंग न केवल राजस्व कानूनों की खुली अवहेलना है, बल्कि भोले-भाले ग्रामीणों और आम नागरिकों को भविष्य की कानूनी मुसीबतों में धकेलने का सुनियोजित षड्यंत्र भी है। ऐसे मामलों में खरीदार न जमीन का मालिक बन पाते हैं और न ही उन्हें कोई कानूनी सुरक्षा मिलती है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में है।
इस पूरे मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सरपंच श्री छुट्टू कोर से फोन पर चर्चा की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि
“मैं इस अवैध प्लॉटिंग की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करूंगा।”
अब बड़ा सवाल यह है कि
👉 राजस्व विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस आखिर किस आदेश का इंतजार कर रही है?
👉 क्या अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई से पहले किसी बड़े विवाद या पीड़ित के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है?
ग्रामीणों की मांग है कि खसरा क्रमांक 129 की तत्काल जांच कर अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई जाए, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साफ होगा कि
अवैध प्लॉटिंग के इस खेल में कहीं न कहीं प्रशासनिक संरक्षण भी शामिल है।

Comments
Post a Comment