करोड़ों की सड़क बनाने वाले ठेकेदार ने गिट्टी की जगह डाल दिया मार्बल का चूरा ,क्या होगा इस सड़क का भविष्य देखिए रिपोर्ट
करोड़ों की सड़क बनाने वाले ठेकेदार ने गिट्टी की जगह डाल दिया मार्बल का चूरा ,क्या होगा इस सड़क का भविष्य देखिए रिपोर्ट
कटनी जिले में एक बार फिर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुआं से राखी होते हुए सालेभर रोड तक बनाए जा रहे सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप सामने आया है। यह पूरा कार्य एमपी बिल्डर्स द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है
स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण में निर्धारित क्वालिटी की गिट्टी के बजाय मार्बल फैक्ट्रियों से निकली कचरा गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। ऊपर से केवल दिखावे के लिए काली गिट्टी और ग्रे गिट्टी की परत डाली जा रही है, ताकि सड़क देखने में मजबूत नजर आए।
सड़क की परतें, मार्बल कचरा गिट्टी, कार्य स्थल)
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटिया सामग्री से बनी सड़क ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी और कुछ ही समय में उखड़ने की आशंका है। इससे न केवल जनता को परेशानी होगी, बल्कि सरकारी खजाने को भी भारी नुकसान पहुंचेगा।
“अगर इसी तरह से कचरा माल लगाया जाएगा तो सड़क एक बरस भी नहीं चलेगी, और सारा पैसा बर्बाद हो जाएगा।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि इस पूरे मामले में प्रशासनिक मिलीभगत की भी चर्चा है। आरोपों के अनुसार, घटिया सामग्री के बावजूद बिल पास किए जा रहे हैं, ताकि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी पूरा भुगतान निकाल सकें।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाती है या फिर 4.5 करोड़ रुपये की यह सड़क भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है।

Comments
Post a Comment