कटनी जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने के लगे गंभीर आरोप प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे ने निकलवाए आरटीआई से दस्तावेज

 Chief Editor- Neeraj Pandey 

कटनी जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी पर फर्जी दस्तावेजों  के सहारे नौकरी पाने के लगे गंभीर आरोप शिक्षक संघ के  प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे ने निकलवाए आरटीआई से दस्तावेज

कटनी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ जिले में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी (DPC) प्रेम नारायण तिवारी पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी और तबादला पाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे द्वारा लगाए गए हैं।


शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए हैं।


उनका दावा है कि प्राप्त दस्तावेजों से यह संदेह उत्पन्न होता है कि संबंधित अधिकारी की नियुक्ति और सेवा लाभ कथित रूप से फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के आधार पर प्राप्त किए गए।

राकेश दुबे के अनुसार, उन्होंने इस मामले की शिकायत मंत्री स्तर तक की है, लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कानूनी पक्ष:

यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में IPC) की कई गंभीर धाराओं के अंतर्गत आ सकता है

प्रशासन की भूमिका पर सवाल:v

अब बड़ा सवाल यह है कि इतने गंभीर आरोप और दस्तावेज सामने आने के बावजूद जांच में देरी क्यों हो रही है?

क्या प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगा या मामला फाइलों में ही दबा रह जाएगा?

पक्ष रखने का अवसर:

इस मामले में प्रेम नारायण तिवारी या संबंधित विभाग का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, परंतु समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।


फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास भी किया गया और ऑफिस में भी कई चक्कर लगाए लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ 

फिलहाल यह पूरा मामला जांच का विषय है, लेकिन यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो यह न केवल सिस्टम पर सवाल खड़े करता है बल्कि ईमानदार कर्मचारियों के अधिकारों पर भी चोट है।


Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते