द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी रहे मुख्य अतिथि

 Chief editor-neeraj pandey 

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा  जी रहे मुख्य अतिथि 


कटनी।

आज दिनांक 15 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की जिला कटनी इकाई की प्रथम बैठक  होटल कल्प, जबलपुर रोड बरगवां में  संपन्न हुई। यह बैठक संगठन के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


बैठक के दौरान संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पहचान पत्र विधिवत रूप से वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी रहे। वहीं विशेष अतिथियों के रूप में अभिषेक ताम्रकार जी पूर्व में प्रकाशित (पन्ना टाइम्स अखबार) के सम्पादक  प्रताप सिंह तोमर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह परिहार सहित संगठन के समस्त सदस्यगण व पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि अशोक विश्वकर्मा  जी ने सभी पदाधिकारियों को उनके पहचान पत्र सौंपते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनके दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

वहीं इस अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला कटनी इकाई के जिला अध्यक्ष नीरज पांडेय  ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को उनके पदीय दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते