जनपद पंचायत कटनी एक बार फिर सवालों के घेरों में जनपद पंचायत के मुखिया की ही नहीं मानते उनके अधीनस्थ कर्मचारी फिर आम आदमी की औकात ही क्या

जनपद पंचायत कटनी एक बार फिर सवालों के घेरों में जनपद पंचायत के मुखिया की ही नहीं मानते उनके अधीनस्थ कर्मचारी फिर आम आदमी की औकात ही क्या 

एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। हैरानी की बात यह है कि अब तो जनपद पंचायत के सीईओ के आदेशों को भी उनके ही अधीनस्थ कर्मचारी मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।

सोमवार को प्रदीप सिंह, सीईओ जनपद पंचायत कटनी द्वारा स्पष्ट रूप से जेई आरती पाल को ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के कुम्हार मोहल्ले के रोड निर्माण हेतु तकनीकी स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए गए थे।

लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जानकारी के अनुसार, जेई आरती पाल का कहना है कि तकनीकी स्वीकृति बनाकर उन्होंने SDO अभिषेक त्रिपाठी के टेबल पर रख दी थी, इसके बावजूद पूरे सात दिन बीत जाने के बाद भी यह स्वीकृति ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सरपंच  तक नहीं पहुँच पाई।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब जनपद पंचायत कटनी के मुखिया सीईओ के आदेशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, तो फिर पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता की सुनवाई कैसे होगी?

क्या जनपद पंचायत कटनी में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कोई तालमेल नहीं बचा है? या फिर जानबूझकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है?

यह पूरा मामला जनपद पंचायत कटनी की लचर, अव्यवस्थित और सवालों से घिरी कार्यप्रणाली को उजागर करता है। अब निगाहें टिकी हैं जिला प्रशासन पर — देखना यह होगा कि इस गंभीर प्रशासनिक अवहेलना पर कलेक्टर महोदय क्या संज्ञान लेते हैं, और जिम्मेदार अधिकारियों पर कब कार्रवाई होती है।

जब आदेश ही बेअसर हों, तो विकास कैसे होगा?

यही आज कटनी जनपद पंचायत का सबसे बड़ा सवाल बन चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते