नकुल नाथ के प्रदेश दौरे से कांग्रेस मजबूत होगी - चौहान

 Chief editor-neeraj pandey 

नकुल नाथ के प्रदेश दौरे से कांग्रेस मजबूत होगी - चौहान 


भोपाल रैली से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार 

कटनी/ जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान ने बताया की मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा भोपाल में किसान महापंचायत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्य प्रदेश विधानसभा नेता विपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मंत्री विधायक अजय सिंह पूर्व सांसद नकुलनाथ सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया 


पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं किसान कार्यक्रम में पहुंचे थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है इस अवसर पर छिंदवाड़ा से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे थे 


पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के निवास भोपाल में पूर्व सांसद नकुलनाथ से छिंदवाड़ा के प्रभारी रूप में करण सिंह चौहान ने संघात्मक जानकारी प्रदान की एवं संगठन के मजबूती हेतु नकुलनाथ से प्रदेश व्यापी दौरा करने की मांग की उन्होंने कहा कि जिस तरीके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता विपक्ष उमंग सिंगार पूर्व मंत्री विधायक अजय सिंह राहुल भैया के प्रदेश के दौरे से कांग्रेस को मजबूती प्रदान हो रही है अगर नकुल नाथ जी भी अपना दौरा प्रदेश के जिला स्तर पर करें तो निश्चित तौर पर कांग्रेस मजबूत होगी।


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी संदीप पप्पू बाजपेई, पूर्व प्रदेश सचिव ‌विवेक गोल्डन पांडे पूर्व सेवादल जिला अध्यक्ष पंकज गौतम अजय कछवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाम जफर एडवोकेट संदीप जयसवाल सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड जिला महामंत्री रॉबिन पीटर जिला प्रवक्ता ब्रजराज सिंह परमार बरही चंद्र प्रताप तिवारी कौशल सिंह राजपूत रवि गर्ग अरविंद दुबे बड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष विकास निगम विधानसभा अध्यक्ष अंशुल राजपूत आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह के तेकाम आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते