मैहर मे पुतला दहन के समय हो गया हादसा पढ़िये पूरी ख़बर

Chief Editor -Neeraj Pandey 


मैहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

  हम आपको बता दे कि मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसमें यातायात प्रभारी विक्रम पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल स्थिति को काबू में किया और घायल यातायात प्रभारी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मैहर कलेक्टर रानी वाटड और मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर विक्रम पाठक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस घटना की पूरी जांच की जाएगी।

फिलहाल घायल यातायात प्रभारी का उपचार जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टरों की लगातार निगरानी बनी हुई है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते