पथराई पिपरिया–निपनिया मार्ग का भूमि पूजन संपन्न, विकास को मिली नई रफ्तार

chief editor -Neeraj Pandey 


पथराई पिपरिया–निपनिया मार्ग का भूमि पूजन संपन्न, विकास को मिली नई रफ्तार

कटनी जिले के पथराई पिपरिया से निपनिया मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का भूमि पूजन सांसद माननीय विष्णु दत्त शर्मा जी के करकमलों से किया गया।


कार्यक्रम में विशेष रूप से बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत निपनिया के सरपंच, पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री रविंद्र बत्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह सड़क लगभग 9.5 किलोमीटर लंबी होगी, जिस पर 865.52 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास को गति मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार हो रही है। यह मार्ग न केवल गांवों को जोड़ेगा, बल्कि विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

( शिवम् त्रिपाठी  की  रिपोर्ट – कटनी)



Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते