Chief editor-neeraj pandey 

सीधी जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्थानीय गंगोत्री रिसॉर्ट सीधी में संपन्न हुई, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस जिला कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के प्रभारी एवं रीवा संभाग के संभागीय संगठन प्रभारी श्री विजय दुबे जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह चौहान जी, पूर्व जिला संगठन प्रभारी श्री नरेंद्र त्रिपाठी जी, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी, धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम जी तथा प्रशिक्षण अभियान के सह संभागीय प्रभारी श्री केके तिवारी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक मजबूती और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा के साथ किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते