Posts

Showing posts from January, 2026

पॉलिथीन में चाय लाकर डिस्पोजल में डालकर पीना है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक देखिए यह रिपोर्ट नमस्कार, आज की बड़ी खबर सेहत से जुड़ी है। क्या आप भी

Image
 Chief editor neeraj pandey  पॉलिथीन में चाय  लेना, डिस्पोजल में डालकर पीना है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है देखिए यह रिपोर्ट नमस्कार, आज की बड़ी खबर सेहत से जुड़ी है। क्या आप भी पोलिथीन की थैली में भरकर लाई गई चाय पीते हैं? अगर हाँ, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। रिपोर्ट: शहर और ग्रामीण इलाकों में चाय की दुकानों पर खुलेआम पोलिथीन की थैलियों में गर्म चाय भरकर देने का चलन बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्म तरल पदार्थ जब पोलिथीन के संपर्क में आते हैं, तो उससे हानिकारक रसायन निकल सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक ऐसे रसायनों का सेवन पेट, लीवर और अन्य अंगों पर बुरा असर डाल सकता है। इसके बावजूद न तो दुकानदार जागरूक हैं और न ही ग्राहक इस खतरे को गंभीरता से लेते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय प्रतिक्रिया: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुविधा और सस्ते विकल्प के कारण वे पोलिथीन में चाय लेने को मजबूर हैं, लेकिन यदि प्रशासन सख्ती करे और सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराए, तो लोग बदलाव अपनाने को तैयार हैं। अपील: स्व...

महिला कांग्रेस ने चलाया मनरेगा बचाओ संग्राम।

Image
  Chief Editor- -Neeraj Pandey   महिला कांग्रेस ने चलाया मनरेगा बचाओ संग्राम। ग्राम पंचायत में लगाई महिलाओं संग चौपाल। कटनी।युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महिला कांग्रेस की नेत्री सौम्या राँधेलिया द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम मुहीम के तहत कटनी जिले कि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र कन्हवारा एवं पौंडी मे ग्रामीणों जनो के बीच जाकर मनरेगा बचाओ अभियान से जुड़ने हेतु निवेदन किया गया।उनके द्वारा आरोप लगाए गए की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार देने लेकर कांग्रेस शासन काल में बनाई गई मनरेगा योजना को करने की तैयारी में है,इसलिए इसका नाम बदला जा रहा है,जबसे भाजपा सत्ता में आई है केवल योजनाओं का नाम ही बदला जा रहा है।राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जा रह है।सौम्या ने बताया की मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं-ग्रामीण भारत के श्रम,स्वाभिमान और स्वावलंबन की पहचान है,जिसे नरेंद्र मोदी तबाह करने पर तुले हैं।ऐसे में मनरेगा को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है,एवं...

गुलवारा में आयोजित कैरियर मेला, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

Image
गुलवारा में आयोजित कैरियर मेला, छात्रों को मिला मार्गदर्शन गुलवारा स्थित शासकीय हाई स्कूल में आयोजित कैरियर मेला एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अखिल पाण्डेय ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को अपने जीवन के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण और कठिन परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अखिल पाण्डेय ने कहा कि आज का विद्यार्थी ही देश का भविष्य है, और सही मार्गदर्शन से वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आखिर कौन डरवा रहा है ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सरपंच छुट्टु कोल कों किसका भय दिखाकर प्रभावित कर रहा है विकास कार्य किसके नाम से दे रहा धमकिया देखिये ये रिपोर्ट

Image
Chief Editor- -Neeraj Pandey  आखिर कौन डरवा रहा है ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सरपंच  छुट्टु कोल कों किसका भय दिखाकर प्रभावित कर रहा है विकास कार्य किसके नाम से दे रहा धमकिया देखिये ये  रिपोर्ट मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले की ग्राम पंचायत कैलवारा  खुर्द  से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा लगातार प्रताड़ना और धमकियों का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उपसरपंच भूषण पाठक द्वारा एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर न सिर्फ सरपंच के कार्यों में अड़चनें पैदा की जा रही हैं, बल्कि उन्हें जान से मारने तक की धमकियाँ दी गई हैं। ग्राम पंचायत कैलवारा  खुर्द् के सरपंच छुट्टू कोल् ने खुलकर बताया कि उन्हें बीते तीन वर्षों से पंचायत के उपसरपंच भूषण पाठक द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सरपंच का आरोप है कि उपसरपंच,भूषण पाठक द्वारा विजय राघव विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय पाठक जी, जिन्हें स्थानीय लोग ‘संजू भैया’ के नाम से जानते हैं, उनका नाम लेकर पंचायत के कार्यों में बाधा डालता है और अधिकारियों पर भी दबाव बनाने का प्रया...

ग्राम पंचायत शाहनगर जिला पन्ना बनी एक अनोखी पंचायत जहां बिल किसी भी ट्रेडर्स का हो बनाएगा एक ही व्यक्ति वो भी अंग्रेजी में और बिना जीएसटी के

Image
 Chief editor -Neeraj Pandey  ग्राम पंचायत शाहनगर जिला पन्ना बनी एक अनोखी पंचायत जहां बिल किसी भी ट्रेडर्स का हो बनाएगा एक ही व्यक्ति वो भी अंग्रेजी में और बिना जीएसटी के शाह नगर ,पन्ना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की ग्राम पंचायत शाहनगर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि यहाँ जीएसटी कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन साधे हुए हैं। सूत्रों एवं शिकायतकर्ताओं के अनुसार ग्राम पंचायत शाहनगर में वर्षों से ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो जीएसटी कानून लागू ही नहीं होता। चाहे बिल की राशि छः रुपये की हो, छः हजार की या फिर छः लाख रुपये की, पंचायत से जुड़े कई भुगतानों में जीएसटी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। आरोप यह भी हैं कि कुछ ट्रेडर्स द्वारा फर्जी और अपूर्ण बिल पंचायत में प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया। इन बिलों में न तो जीएसटी नंबर दर्ज है, न टैक्स स्लैब का विवरण और न ही वैधानिक टैक्स का भुगतान दर्शाया गया है। कानूनी पहलू : विशेषज्ञों के अनुसार, जीएसटी अधिनियम 2017 के तहत निर्धारित सीमा से अधिक के ...

*सिंधी समाज के इतिहास का गौरवशाली क्षण, सिंधी मानी फेस्टिवल सामाजिक चेतना कार्यक्रम*

Image
 *सिंधी समाज के इतिहास का गौरवशाली क्षण, सिंधी मानी फेस्टिवल सामाजिक चेतना कार्यक्रम* जबलपुर। सिंधी समाज की सांस्कृतिक चेतना, ऐतिहासिक स्मृतियों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और स्मरणीय पहल के रूप में गत दिवस जबलपुर में सिंधी मानी मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन आदरणीय विधायक श्री अशोक रोहाणी जी के विशेष आग्रह पर आयोजित किया गया, जिसमें सिंधी समाज के वरिष्ठ पत्रकार, विचारक एवं इतिहासवेत्ता श्री किशोर अजवानी जी ने अपनी ओजस्वी मुखवाणी से समाज को सिंधुत्व के ऐतिहासिक संदर्भों, विस्थापन की पीड़ा और संघर्ष से उपजे स्वाभिमान की गाथा से अवगत कराया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा कटनी जिले के जुझारू, ऊर्जावान एवं कर्मठ समाजसेवी श्री चेतन हिंदुजा का नेतृत्व, जिनके मार्गदर्शन में कटनी सिंधी समाज ने संगठित रूप से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता की।हाउसिंग बोर्ड वैदिक कॉलोनी पंचायत के अध्यक्ष श्री नंदलाल टहलरामानी राजा जगवानी के सहयोग से कटनी से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु जबलपुर पहुँचे और समारोह को गरिमा प्रदान की। यह सहभागिता न केवल सामाजिक एकजुटता क...

कानून के आदेशों को ठेंगा! हाईकोर्ट से तुड़वाई गई अवैध दुकानें फिर खड़ी, प्रशासन मौन

Image
 Chief editor -Neeraj Pandey   कानून के आदेशों को ठेंगा! हाईकोर्ट से तुड़वाई गई अवैध दुकानें फिर खड़ी, प्रशासन मौन कटनी  जिला कटनी की ग्राम पंचायत कैलवारा   खुर्द, जनपद पंचायत कटनी एक बार फिर अवैध निर्माण को लेकर सुर्खियों में है। यहाँ खसरा क्रमांक 326/2 एवं खसरा क्रमांक 54 की शासकीय भूमि पर पांच अवैध दुकानों का निर्माण एक बार फिर कर दिया गया है, जबकि यही दुकानें पूर्व में माननीय हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश पर तुड़वाई जा चुकी थीं। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश में कहा गया था कि इस भूमि पर पुनः किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं हो सकता, इसके बावजूद खुलेआम कानून की अवहेलना की गई। किसके इशारे पर हुआ दोबारा निर्माण ? सूत्रों और ग्रामीणों के आरोप बेहद गंभीर हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह अवैध निर्माण  पूर्व सरपंच माधुरी पाठक के पति  औ र वर्तमान उपसरपंच भूषण पाठक द्वारा शासन–प्रशासन की मिलीभगत से दोबारा कराया गया है। प्रशासन को सब पता, फिर भी कार्रवाई शून्य इस मामले की शिकायत वर्तमान सरपंच छुट्टु कोल   और ग्राम के कई ग्रामीणों  द्वारा की जा चुकी है। शिकायत की...

कटनी नगर निगम में विकास की रफ्तार — महापौर प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में हुए प्रमुख कार्य

Image
Chief editor -Neeraj Pandey   कटनी नगर निगम में विकास की रफ्तार — महापौर प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में हुए प्रमुख कार्य कटनी नगर निगम क्षेत्र में बीते कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। महापौर प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा आधारभूत सुविधाओं से लेकर स्वच्छता, सड़क, जलप्रदाय और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। आइए जानते हैं नगर निगम द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों की एक रिपोर्ट। महापौर प्रीति संजीव सूरी के कार्यकाल में कटनी नगर निगम ने शहरी विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को ज़मीन पर उतारा। नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, नालियों का विस्तार और मरम्मत कार्य कराए गए, जिससे जलभराव की समस्या में काफी हद तक सुधार देखा गया। स्वच्छता के क्षेत्र में, नगर निगम द्वारा नियमित सफाई अभियान, कचरा संग्रहण व्यवस्था को मज़बूत करना और स्वच्छता कर्मियों की निगरानी व्यवस्था लागू की गई। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए। जलप्रदाय और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने, ...

ग्राम पंचायत शाहनगर जिला पन्ना मे भ्रष्टाचार की गंभीर परतें उजागर

Image
Chief editor -Neeraj Pandey   ग्राम पंचायत शाहनगर  जिला पन्ना मे भ्रष्टाचार की गंभीर परतें उजागर पन्ना (म.प्र.) ग्राम पंचायत शाहनगर, जिला पन्ना में कथित भ्रष्टाचार अब उस स्तर पर पहुँच चुका है जहाँ एक फरियादी को अग्नि सत्याग्रह जैसा कठोर और असाधारण कदम उठाने की चेतावनी देनी पड़ी है। यह मामला न केवल पंचायत व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा करता है। शिकायतकर्ता प्रहलाद प्रजापति, निवासी ग्राम पंचायत शाहनगर, ने आरोप लगाया है कि पंचायत में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के बिल लगाए जा चुके हैं, जिनमें किसी भी प्रकार का जीएसटी सरकार को जमा नहीं किया गया। यह सीधे-सीधे जीएसटी अधिनियम और वित्तीय नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। शिकायत के अनुसार, सरपंच के भाई तथा पंचायत सचिव के रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी ट्रेडर्स (व्यापारिक फर्म) बनाकर बिना जीएसटी पंजीकरण के लगातार भुगतान किया गया। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आईपीसी की धोखाधड़ी संबंधी धाराओं तथा सरकारी धन के दुरु...

₹10–₹20 के स्टांप पर बिक रही बेशकीमती शासकीय भूमि पटवारी को सूचना के बाद भी खामोश राजस्व विभाग

Image
 ₹10–₹20 के स्टांप पर बिक रही बेशकीमती  शासकीय भूमि पटवारी को सूचना के बाद भी खामोश राजस्व विभाग कटनी/केलवारा खुर्द (विशेष ) ग्राम पंचायत केलवारा खुर्द के झुरही टोला में इन दिनों शासकीय ज़मीनों की खुलेआम खरीद-फरोख्त ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यहां बेशकीमती भूमि मात्र ₹10 और ₹20 के स्टांप पेपर पर बेची जा रही है, जो न सिर्फ राजस्व नियमों का उल्लंघन है बल्कि सरकारी खजाने को भी बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले की लिखित व मौखिक सूचना पटवारी आर.आइ  को पहले ही दी जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं इस पूरे खेल में राजस्व विभाग की मिलीभगत तो नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, बिना वैध रजिस्ट्री के ज़मीनों का सौदा हो रहा है सरकारी गाइडलाइन के अनुसार स्टांप शुल्क और पंजीयन से बचा जा रहा है भूमाफिया खुलेआम सक्रिय हैं, लेकिन प्रशासन मौन है सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सूचना मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, तो क्या यह केवल लापरवाही है या फिर जानबूझकर आंख...

📺 UGC एक्ट 2026: विरोध क्यों?

Image
 📺 UGC एक्ट 2026: विरोध क्यों? नमस्कार, स्वागत है आपका। आज हम बात करेंगे एक बड़े और देशव्यापी विवाद का — यूजीसी के नए नियमों को लेकर चल रहे विरोध के बारे में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अगुवाई में लागू किए गए इन नियमों ने उच्च शिक्षा जगत में नया बहस का विषय है विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले नियम, 2026’ को लागू कर दिया है। इन नियमों का मकसद शिक्षा के भीतर जातिगत भेदभाव को रोकना और सभी छात्रों को समान अवसर देना बताया गया है। � नए नियमों के तहत ✔️ विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में Equal Opportunity Cell यानी समान अवसर केंद्र बनाना अनिवार्य किया गया है। ✔️ इसमें ओबीसी (Other Backward Classes) को भी जातिगत भेदभाव की परिभाषा में शामिल किया गया है। ✔️ हर संस्थान में ईक्विटी कमेटी के गठन को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इन कोशांगों का उद्देश्य समावेशी और सुरक्षित शिक्षा का माहौल बनाना बताया जा रहा है। � लेकिन इन बदलावों का विरोध भी तेज है। चलिए देखते हैं ये विरोध क्यों हो रहा है।: सबसे बड़ा विरोध मुख्य रूप से ...

महानदी का छलनी होता सीना

Image
    Chief editor -Neeraj Pandey    म हानदी का खत्म होता अस्तित्व रेत उत्खनन से पर्यावरण पर गहराता संकट, प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में महानदी, जो कभी क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाती थी, आज रेत उत्खनन की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही है। नदी के भीतर और किनारों पर लगातार हो रही खुदाई ने उसके प्राकृतिक स्वरूप को बिगाड़ दिया है। अवैध ही नहीं, बल्कि कई स्थानों पर वैध अनुमति के नाम पर भी तय मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रेत खनन के लिए निर्धारित गहराई और क्षेत्रफल का पालन नहीं हो रहा। भारी मशीनों के उपयोग से नदी की धारा प्रभावित हो रही है, जिससे किनारों पर कटाव बढ़ रहा है। परिणामस्वरूप आसपास की कृषि भूमि खतरे में है और कई स्थानों पर भू-धंसाव की स्थिति बन रही है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक रेत उत्खनन से भूजल स्तर तेजी से गिरता है। नदी के नीचे प्राकृतिक रूप से होने वाला जल-संचय बाधित हो जाता है, जिसका सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ता है। साथ ही जलीय जीव-जंतुओं का अस्तित्व भी संकट में आ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई ब...

पानी की टंकी की कराई सफाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के निर्देशों के बाद हरकत में आया विभाग, ग्राम पंचायत बिचुआ में नल-जल योजना का मामला

Image
Chief editor -neeraj  pandey        अशोक विश्वकर्मा   ( जिला पंचायत उपाध्यक्ष  ) पानी की टंकी की कराई सफाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के निर्देशों के बाद हरकत में आया विभाग, ग्राम पंचायत बिचुआ में नल-जल योजना का मामला कटनी। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या अक्सर आम बात हो गई है। कहीं पाइप लाइन नहीं है तो कहीं लाइन तो है लेकिन पानी नहीं आ रहा है। जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बिचुआ में पिछले कई दिनों से नल-जल योजना बंद पड़ी हुई है। यहां के वाशिंदे लंबे समय से पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल-जल योजना कई दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है, जिसके कारण ग्रामीणों को घरों में नल से पानी नहीं मिल पा रहा था। ग्रामवासियों ने इसकी जानकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को दी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत बिचुआ की जलाशय टंकी की सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निर्देश पर पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराई गई।...

भ्रष्टाचार की आग में झुलसती ग्राम पंचायत साह नगर, पन्ना (म.प्र.)

Image
 भ्रष्टाचार की आग में झुलसती ग्राम पंचायत साह नगर, पन्ना (म.प्र.) मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले की ग्राम पंचायत साह नगर आज गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में है। यह आरोप हम नहीं लगा रहे, बल्कि ग्राम के निवासी प्रह्लाद चक्रवर्ती और अन्य ग्रामीण लगातार प्रशासन के सामने रख रहे हैं। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि 👉 तीन लाख, चार लाख, यहाँ तक कि पाँच लाख रुपये तक के भुगतान वाले बिल बिना जीएसटी के लगाए जा रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल — आख़िर ग्राम पंचायत साह नगर को बिना जीएसटी के बिल पास करने का अधिकार किसने दिया? कानून के जानकारों के अनुसार , बिना जीएसटी के इतने बड़े बिल लगाना 📌 GST अधिनियम का खुला उल्लंघन है 📌 सरकारी धन की हेराफेरी की श्रेणी में आता है 📌 और इसे देश की राजस्व व्यवस्था के साथ गद्दारी माना जा सकता है। 🧾 फर्जी ट्रेडर्स, असली भुगतान प्रह्लाद चक्रवर्ती का आरोप है कि 🔴 पंचायत के सरपंच ने अपने ही भाई के नाम से फर्जी ट्रेडर्स बनवाकर लाखों रुपये के बिल लगवाए। 🔴 वहीं पंचायत सचिव, जो कि शासन का प्रतिनिधि होता है, उसने भी अपने रिश्तेदार के नाम से फर्जी ट्रेडर्स बनवाकर बिना ज...

कटनी- मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के कर्मचारियों की कार्य प्रणाली संदेश के घेरे में

Image
,Chief editor- neeraj pandey   कटनी- मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के कर्मचारियों  की कार्य प्रणाली संदेश के घेरे में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्राम देव डोगरा निवासी कोडू लाल चौधरी की पत्नी में बाई पिछले तीन दिनों से विद्युत कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर रही। दरअसल, किसी कारणवश में बाई समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाई थीं। इसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उनकी कृषि मशीन से जुड़ी बिजली की तार — जो कि उनके अनुसार तीन बंडल थी — उसे उतारकर अपने साथ ले गए। तीन दिन बाद जब मेँम् बाई ने पूरा बकाया बिल जमा कर दिया और अपनी तार वापस मांगने विद्युत कार्यालय पहुंचीं, तो उन्हें तीन बंडल की जगह केवल एक बंडल तार दी गई। जब में बाई ने वह तार अपने खेत में जाकर फैलाई, तो वह तार मशीन तक पहुंचने से पहले ही छोटी पड़ गई। इसके बाद में बाई दोबारा विद्युत कार्यालय पहुंचीं और पूरी तार देने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कर्मचारियों ने उन्हें टाल दिया और तार देने से मना कर दिया। मेम बाई   (कोदू  लाल चौधरी की पत्नी): का कहना है...

दिनांक 20/01/2026 को सामान्य वनमंडल कटनी के वन परिक्षेत्र रीठी अन्तर्गत उमर डोली बांध पर ‘‘हम हैं धरती के दूत‘‘ की थीम पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

Image
 Chief editor -neeraj pandey   दिनांक 20/01/2026  को सामान्य वनमंडल कटनी के वन परिक्षेत्र रीठी अन्तर्गत उमर डोली बांध पर ‘‘हम हैं धरती के दूत‘‘ की थीम पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया,  जिसमें श्रीमान् उपवनमंडलाधिकारी महोदय श्री सुरेश बरोले एवं श्री मोहन नागवानी  मास्टर ट्रेनर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवा एवं शासकीय विद्यालय गोदाना के 131 छात्र/छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रम के  उद्देश्य से अवगत कराया गया। वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण संवर्धन हेतु नई पीढ़ी के योगदान के संबंध में जागरूक किया गया। मास्टर ट्रेनर श्री नागवानी जी द्वारा प्रश्नोत्तरी खेल के माध्यम से जीवन में वन, पेड़-पौधे एवं वन्यप्राणियों की उपयोगिता तथा वनों की कटाई, वन्यप्राणियों के शिकार से खाद्य श्रृंखला में पड़ रहे दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया, साथ ही वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे की पदवार जानकारी से छात्र/छात्राओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में इको फ्रेंडली दोना पत्तल में भोजन परोसा गया तथा पलास्टिक रहित कार्यक्रम किया संपन्न हुआ। अंत में  समस्त छात्र/छात्रा...

लाडली बहना की राशि हो 3000,नए रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल हो प्रारंभ-सौम्या राँधेलिया।

Image
Chief editor -neeraj pandey   लाडली बहना की राशि हो 3000,नए रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल हो प्रारंभ-सौम्या राँधेलिया महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। कटनी।प्रदेश में महिलाओं को प्रत्येक माह 3000 रुपये राशि “लाड़ली बहना योजना” के नाम पर सत्ता में काबिज हुई भारतीय जानता पार्टी की महिलाओं के साथ हुई वादख़िलाफ़ी के विरोध में एवं “लाड़ली बहना” के नवीन रजिस्ट्रेशन हेतु विधिवत पोर्टल प्रारंभ करने की माँग को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर महिला कांग्रेस नेत्री सौम्या राँधेलिया द्वारा शहर के मध्य पुरानी कचहरी चौक में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कांग्रेस जनों के साथ महिलाओं ने हाँथों में तख्ती लेकर,जमकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सोम्या राँधेलिया ने बताया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक महिला के खाते में 3000 की राशि देने का वादा किया था आज लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी यह राशि मात्र 1500 हुई है,महंगाई लगातार आसमान छू रही ह...

*ऐसे टूर्नामेंटों से निखरती हैं खेल प्रतिभाएं : अशोक विश्वकर्मा

Image
Chief editor -neeraj pandey  *ऐसे टूर्नामेंटों से निखरती हैं खेल प्रतिभाएं : अशोक विश्वकर्मा* *ग्राम पंचायत बिचुआ में क्रिकेट का महाकुंभ, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा* कटनी। ग्राम पंचायत बिचुआ में प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी स्वर्गीय पंडित रामाधार तिवारी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें जिले भर से लगभग 16 टीमें उत्साह के साथ हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा भी पहुंचे। उन्होंने खिलाडिय़ों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि क्रिकेट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं आगे बढक़र कटनी का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करें। खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने में हर तरह का सहयोग किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल का उत्सव है, बल्कि युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और उन्हें मंच प्रदान करने का एक शानदार प्रयास भी है। आयोजकों ने इस बार खिलाडिय़ों के लिए कई विशेष सुविधाएं तैयार की हैं, ताकि वे पूरे मन से खेल सकें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्...

*विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ‘बॉर्डर 2’ को टैक्स-फ्री करने का ज्ञापन*

Image
 *विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ‘बॉर्डर 2’ को टैक्स-फ्री करने का ज्ञापन*  कटनी। देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को मध्यप्रदेश में टैक्स-फ्री किए जाने की मांग को लेकर विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री प्रमोद चतुर्वेदी को माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह फिल्म युवाओं में राष्ट्रप्रेम, बलिदान और भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगी, इसलिए इसे टैक्स-फ्री किया जाना जनहित में आवश्यक है। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जित खरे के नेतृत्व में एडवोकेट राज दुबे, विपांशु पटेल, हर्ष चौधरी, दीपक, सुयंत गर्ग, ध्रुव बिचपुरिया, करण मिश्रा, एडवोकेट जया थापा, यश कोटवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से अपील की कि ऐसी राष्ट्रवादी फिल्म को अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँचाने के लिए इसे टैक्स-फ्री किया जाए। एसडीएम श्री प्रमोद चतुर्वेदी ने ज्ञापन को संबंधित स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया।

अनुभूति कार्यक्रम 2025-26 वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा का सफल आयोजन

Image
Chief  Editor- Neeraj Pandey  अनुभूति कार्यक्रम 2025-26 वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा का सफल आयोजन दिनांक 17 जनवरी 2026 को श्रीमान वनमंडलाधिकारी महोदय श्री गर्वित गंगवार सर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा अंतर्गत स्थल शाहडार में अनुभूति कार्यक्रम का प्रथम कैंप आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विद्यालयों शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीमरखेड़ा तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया पान के कुल 126 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में श्रीमान डी जे महोदय, ए डी जे सर, CJM कटनी सर, प्रथम श्रेणी न्यायाधीश ढीमरखेड़ा एवं अन्य Judiciary Staff की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सुश्री मंजुला श्रीवास्तव द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान वन परिक्षेत्र अधिकारी ढीमरखेड़ा अजय मिश्रा, वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा का समस्त वन कर्मचारी एवं स्थायी कर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को लगभग 1 किलोमीटर नेचर ट्रेल भ्रमण के दौरान पेड़-पौधे एवं प्रकृति के विषय जान...

*फर्जी खबरों की फैक्ट्री! लिफाफा पत्रकारिता के सहारे वसूली और बदनामी का खेल*

Image
chief editor -Neeraj pandey  *फर्जी खबरों की फैक्ट्री! लिफाफा पत्रकारिता के सहारे वसूली और बदनामी का खेल* जिले में फर्जी खबरें गढ़ने, चरित्रहनन करने और लोगों को डराकर वसूली करने का एक संगठित तंत्र सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई है। उद्योग विभाग से जुड़ी खबरों में सामने आए तथ्यों ने न केवल पत्रकारिता की साख पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि   संरक्षण की आशंका भी पैदा कर दी है। झूठी निकली खबर अजय सागर आज भी वित्तीय प्रभार मे सूत्र बताते हैं कि उद्योग विभाग में पदस्थ महाप्रबंधक मैडम के इर्द-गिर्द पनप रहे विवादों के बीच विभाग में पदस्थ कर्मचारी अजय सागर को बिना किसी ठोस प्रमाण के झूठी खबरों के माध्यम से बदनाम किया जा रहा है। आरोप है कि तथाकथित दलाल प्रवृत्ति के लोग लिफाफे के सहारे फर्जी खबरें चलवाकर अपने आकाओं को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। संत से लेकर कर्मचारी तक—किसी को नहीं छोड़ा माधव नगर क्षेत्र के देश-प्रसिद्ध संत बाबा ईश्वर शाह को भी इस फर्जीवाड़े के खेल में घसीटा गया। पाठकों को स्मरण होगा कि इससे पहले भी “बाबा रे बाबा” जैसे भ्रामक और अपमानजनक शीर्षकों के साथ खबरें चल...

कटनी जिला उद्योग विभाग का मामला खुलने लगी भ्रस्टाचार की परते

Image
 Chief editor -neeraj pandey   कटनी कटनी जिला उद्योग विभाग से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ विभाग के कर्मचारी अजय सागर ने विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय सागर का कहना है कि उन्होंने विभाग में चल रही कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई, जिसका नतीजा उन्हें प्रताड़ना के रूप में भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान, उनके कथित करीबी अजय पटेल, आसिफ वर्मा और जूनियर डायरेक्टर विनीत रजक ने मिलकर उन्हें निशाना बनाया।,              पहले भी हो चुकी है जाँच ठहराया जा चुका है दोषी भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने के तुरंत बाद उनका तबादला सीधी जिले मे  कर दिया गया, जबकि इस मामले में वे हाईकोर्ट की शरण में भी जा चुके हैं। और माननीय हाईकोर्ट ने उस पर स्टे भी दे दिया है इसके बावजूद, बिना किसी निष्पक्ष जांच के उन्हें जूनियर डायरेक्टर विनीत रजक के द्वारा दोषी ठहराने का नोटिस जारी कर दिया गया। पीड़ित अजय सागर का कहना है   पीड़ित कर्मचारी का यह भी कहना है कि ...

बरही धान खरीदी केंद्र बना लूट का अड्डा! खुलेआम अनियमितताएं, किसान बेबस—प्रशासन मौन

Image
   बरही धान खरीदी केंद्र बना लूट का अड्डा! खुलेआम अनियमितताएं, किसान बेबस—प्रशासन मौन जिले के एक बरही धान खरीदी केंद्र में इन दिनों खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां धान की खरीदी में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि बोर से बोर में रखे धान को पलटकर बिना किसी गुणवत्ता जांच के सीधे टैग लगाकर तौल की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस खरीदी केंद्र में धान की तौल लगातार 41,200 से 41,400  के बीच ही दिखाई जा रही है, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों का आरोप है कि वास्तविक वजन और दर्ज किए गए वजन में बड़ा अंतर है, लेकिन डर और मजबूरी के चलते वे चुप रहने को मजबूर हैं। इस पूरे मामले में जब खरीदी प्रभारी कपिल दुबे से बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने किसी भी तरह की शिकायत को गंभीरता से लेने से इनकार कर दिया। किसानों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभारी का कथित बयान और भी चौंकाने वाला है— “आपको जहां शिकायत करनी है कर दो, मेरा पैसा सभी जगह पहुंचता है।” इस कथित बयान के बाद सवाल और गहरे हो गए हैं। क्या धान खरीदी केंद्र मे...

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग को आत्मसात करे युवा पीढ़ी : अशोक विश्वकर्मा

Image
 chief editor -Neeraj pandey  स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग को आत्मसात करे युवा पीढ़ी : अशोक विश्वकर्मा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान,  महापुरुषों के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास कटनी। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर व्याख्यान माला एवं ग्रामोदय से अभ्युदय के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर के सभागार में किया गया। प्रथम चरण में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन की उपस्थिति रही। अन्य अतिथियों के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, वेद प्रकाश परोहा कौशल विकास केंद्र, अनिल कांबले डीपीएल आनंद विभाग, प्रफुल्ल कुमार सोनी जिला समन्वयक गायत्री परिवार एवं डॉ तेज सिंह केशवाल जिला समन्वयक जन अभियान परिषद की मौजूदगी रही। जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह क...

*लगातार विवादों के चलते बरही थाना प्रभारी लाइन अटैच*शैलेंद्र सिंह यादव को हटाकर अरविंद चौबे को सौंपी गई बरही थाने की कमान*

Image
लगातार विवादों के चलते बरही थाना प्रभारी लाइन अटैच*शैलेंद्र सिंह यादव को हटाकर अरविंद चौबे को सौंपी गई बरही थाने की कमान* कटनी। बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव को अपनी कार्यशैली के चलते लगातार विवादों में रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें थाने से हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। शैलेंद्र सिंह यादव को हटाए जाने के बाद अनुभवी एवं वरिष्ठ निरीक्षक अरविंद चौबे को बरही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लापरवाही बनी कार्रवाई की वजह* सूत्रों के अनुसार शैलेंद्र सिंह यादव पर गंभीर मामलों में लापरवाही, शिकायतों के समय पर निराकरण न करने और कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इन्हीं कारणों से वे पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे हुए थे, जिसकी शिकायतें उच्च स्तर तक पहुंचीं। एसपी की कार्रवाई* लगातार मिल रही शिकायतों और थाना प्रबंधन में ढिलाई को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने यह कार्रवाई की। इसे विभाग में अनुशासनात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि लापरवाही और विवादित कार्यशैली किसी भी स्तर पर बर्द...

जनपद पंचायत कटनी की उदासीनता से कैलवारा खुर्द का विकास ठप

Image
 Chief editor -neeraj pandey  जनपद पंचायत कटनी की उदासीनता से कैलवारा खुर्द का विकास ठप सरपंच छुट्टु कोल ने की कई स्तरों पर शिकायत कटनी। जनपद पंचायत कटनी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत कैलवारा  खुर्द में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरपंच छुट्टु  कोल का आरोप है कि पंचायत में प्रस्तावित एवं चल रहे कार्यों को समय पर तकनीकी स्वीकृति नहीं दी जा रही है, जिससे विकास कार्य लंबित पड़े हैं। सरपंच ने बताया कि कई कार्य पूरे होने के बावजूद उनका समय पर मूल्यांकन नहीं किया जा रहा, जिसके कारण भुगतान अटका हुआ है और नई योजनाओं की शुरुआत नहीं हो पा रही है। इससे पंचायत की विकास गति पूरी तरह से रुक गई है। इस संबंध में सरपंच छुट्टु  कोल द्वारा जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों में कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। ग्रामीणों में भी इस स्थिति को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि अधिकारियों की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण ग्राम पंचायत केलवारा खुर्द विकास से वंचित हो रही है। अ...

धान खरीदी केंद्र पिपरिया कला में गंभीर अनियमितताएँ

Image
Chief Editor- Neeraj Pandey  धान खरीदी केंद्र पिपरिया कला में गंभीर अनियमितताएँ केंद्र प्रभारी पवन जायसवाल के विरुद्ध जांच की मांग बरही तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पिपरिया कला में धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्ट आचरण की शिकायत सामने आई है। केंद्र प्रभारी पवन जायसवाल पर किसानों एवं शासन के हितों के विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, केंद्र पर व्यापारियों से अमानक (नियमों के विपरीत) धान की खरीदी की जा रही है, जबकि वास्तविक किसानों से तय मानक 40 किलो के स्थान पर 41 किलो 400 ग्राम तक धान तौलवाया जा रहा है। इससे किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का यह भी आरोप है कि केंद्र प्रभारी पवन जायसवाल अक्सर केंद्र पर उपस्थित नहीं रहते, और उनकी अनुपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा मनमानी तौल एवं खरीदी की जा रही है। तौल कांटों में जानबूझकर गड़बड़ी किए जाने की भी शिकायत है, जिसकी स्वतंत्र जांच आवश्यक है। मामला तब और गंभीर हो गया जब केंद्र पर पहुंची पत्रकारों की टीम के साथ कर्मचारियों द्वारा अभद्रता की गई, जो न केवल नियमों का ...

समर्थ युवा शक्ति के पदाधिकारीयों ने सब्जी वालों के साथ मिलकर की नगर निगम प्रशासन कटनी के खिलाफ नारे बाजी

Image
Chief editor -neeraj pandey   समर्थ युवा शक्ति के पदाधिकारीयों  ने सब्जी वालों के साथ मिलकर की नगर निगम प्रशासन कटनी के खिलाफ नारे बाजी आज झंडा बाजार कटनी के सब्जी व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अतिक्रमण दस्ते के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने “नगर निगम प्रशासन होश में आओ” के नारे लगाए और अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। सब्जी व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता उन्हें अनैतिक रूप से परेशान कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उनसे अवैध वसूली की जा रही है, और पैसा देने के बावजूद उन्हें किसी तरह की रसीद या पर्ची नहीं दी जाती। आरोप यह भी है कि बार-बार उनके ठेलों को हटाया जाता है और सब्जियों को जप्त कर लिया जाता है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि “हम गरीब लोग हैं, मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। अगर इसी तरह परेशान किया जाता रहा, तो हम कहां जाएंगे?” महापौर का बयान इस पूरे मामले पर नगर निगम की महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि नगर निगम किसी...