कानून के आदेशों को ठेंगा! हाईकोर्ट से तुड़वाई गई अवैध दुकानें फिर खड़ी, प्रशासन मौन

 Chief editor -Neeraj Pandey 


कानून के आदेशों को ठेंगा! हाईकोर्ट से तुड़वाई गई अवैध दुकानें फिर खड़ी, प्रशासन मौन

कटनी 

जिला कटनी की ग्राम पंचायत कैलवारा   खुर्द, जनपद पंचायत कटनी एक बार फिर अवैध निर्माण को लेकर सुर्खियों में है।

यहाँ खसरा क्रमांक 326/2 एवं खसरा क्रमांक 54 की शासकीय भूमि पर पांच अवैध दुकानों का निर्माण एक बार फिर कर दिया गया है, जबकि यही दुकानें पूर्व में माननीय हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश पर तुड़वाई जा चुकी थीं।

हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश में कहा गया था कि इस भूमि पर पुनः किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं हो सकता, इसके बावजूद खुलेआम कानून की अवहेलना की गई।

किसके इशारे पर हुआ दोबारा निर्माण?

सूत्रों और ग्रामीणों के आरोप बेहद गंभीर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह अवैध निर्माण पूर्व सरपंच माधुरी पाठक के पति र वर्तमान उपसरपंच भूषण पाठक

द्वारा शासन–प्रशासन की मिलीभगत से दोबारा कराया गया है।

प्रशासन को सब पता, फिर भी कार्रवाई शून्य

इस मामले की शिकायतवर्तमान सरपंच छुट्टु कोल  और ग्राम के कई ग्रामीणों द्वारा की जा चुकी है।

शिकायत की जानकारी

पटवारी,

आर.आई. (राजस्व निरीक्षक),

तहसीलदार,

और एसडीएम महोदय

तक पहुँच चुकी है, इसके बावजूद आज दिनांक तक अवैध दुकानों को नहीं तोड़ा गया।

सवाल जो प्रशासन से पूछे जाने चाहिए

जब हाईकोर्ट का आदेश है, तो उसका पालन क्यों नहीं?

क्या कानून केवल आम जनता के लिए है?

क्या प्रभावशाली लोगों के लिए न्याय व्यवस्था अलग है?

आखिर किस अधिकारी की लापरवाही से यह अवैध निर्माण आज भी खड़ा है?

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे

उच्च अधिकारियों और न्यायालय का दरवाज़ा फिर से खटखटाने को मजबूर होंगे।

अब बड़ा सवाल यही है—

👉 क्या जिला प्रशासन नींद से जागेगा?

👉 या फिर कानून की किताबें सिर्फ दिखावे तक ही सीमित रहेंगी

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते