जनपद पंचायत कटनी की उदासीनता से कैलवारा खुर्द का विकास ठप

 Chief editor -neeraj pandey 

जनपद पंचायत कटनी की उदासीनता से कैलवारा खुर्द का विकास ठप


सरपंच छुट्टु कोल ने की कई स्तरों पर शिकायत


कटनी।

जनपद पंचायत कटनी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत कैलवारा  खुर्द में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरपंच छुट्टु  कोल का आरोप है कि पंचायत में प्रस्तावित एवं चल रहे कार्यों को समय पर तकनीकी स्वीकृति नहीं दी जा रही है, जिससे विकास कार्य लंबित पड़े हैं।

सरपंच ने बताया कि कई कार्य पूरे होने के बावजूद उनका समय पर मूल्यांकन नहीं किया जा रहा, जिसके कारण भुगतान अटका हुआ है और नई योजनाओं की शुरुआत नहीं हो पा रही है। इससे पंचायत की विकास गति पूरी तरह से रुक गई है।

इस संबंध में सरपंच छुट्टु  कोल द्वारा जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों में कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

ग्रामीणों में भी इस स्थिति को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि अधिकारियों की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण ग्राम पंचायत केलवारा खुर्द विकास से वंचित हो रही है।

अब यह देखना शेष है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है और पंचायत के विकास कार्यों को गति देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते