दिनांक 20/01/2026 को सामान्य वनमंडल कटनी के वन परिक्षेत्र रीठी अन्तर्गत उमर डोली बांध पर ‘‘हम हैं धरती के दूत‘‘ की थीम पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

 Chief editor -neeraj pandey 


दिनांक 20/01/2026  को सामान्य वनमंडल कटनी के वन परिक्षेत्र रीठी अन्तर्गत उमर डोली बांध पर ‘‘हम हैं धरती के दूत‘‘ की थीम पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, 


जिसमें श्रीमान् उपवनमंडलाधिकारी महोदय श्री सुरेश बरोले एवं श्री मोहन नागवानी  मास्टर ट्रेनर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवा एवं शासकीय विद्यालय गोदाना के 131 छात्र/छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रम के  उद्देश्य से अवगत कराया गया। वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण संवर्धन हेतु नई पीढ़ी के योगदान के संबंध में जागरूक किया गया। मास्टर ट्रेनर श्री नागवानी जी द्वारा प्रश्नोत्तरी खेल के माध्यम से जीवन में वन, पेड़-पौधे एवं वन्यप्राणियों की उपयोगिता तथा वनों की कटाई, वन्यप्राणियों के शिकार से खाद्य श्रृंखला में पड़ रहे दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया, साथ ही वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे की पदवार जानकारी से छात्र/छात्राओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में इको फ्रेंडली दोना पत्तल में भोजन परोसा गया तथा पलास्टिक रहित कार्यक्रम किया संपन्न हुआ। अंत में  समस्त छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित समस्त स्टाफ, शिक्षक, जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को वन, वन्यजीवों एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। अनुभूति कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र/छात्रओं को पुरस्कार वितरित किया गया । कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार साहू, सदस्य श्री संतोष मांझी एवं कमलेश कोल एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, जन प्रतिनिधि एवं मास्टर ट्रेनर को धन्यवाद दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते