आखिर कौन डरवा रहा है ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सरपंच छुट्टु कोल कों किसका भय दिखाकर प्रभावित कर रहा है विकास कार्य किसके नाम से दे रहा धमकिया देखिये ये रिपोर्ट
आखिर कौन डरवा रहा है ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सरपंच छुट्टु कोल कों किसका भय दिखाकर प्रभावित कर रहा है विकास कार्य किसके नाम से दे रहा धमकिया देखिये ये रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले की ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा लगातार प्रताड़ना और धमकियों का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उपसरपंच भूषण पाठक द्वारा एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर न सिर्फ सरपंच के कार्यों में अड़चनें पैदा की जा रही हैं, बल्कि उन्हें जान से मारने तक की धमकियाँ दी गई हैं।
ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द् के सरपंच छुट्टू कोल् ने खुलकर बताया कि उन्हें बीते तीन वर्षों से पंचायत के उपसरपंच भूषण पाठक द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सरपंच का आरोप है कि उपसरपंच,भूषण पाठक द्वारा विजय राघव विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय पाठक जी, जिन्हें स्थानीय लोग ‘संजू भैया’ के नाम से जानते हैं, उनका नाम लेकर पंचायत के कार्यों में बाधा डालता है और अधिकारियों पर भी दबाव बनाने का प्रयास करता है।
सरपंच छुट्टू कोल् ने भावुक होते हुए स्पष्ट कहा—
“मैं और मेरा पूरा परिवार विधायक संजय पाठक जी संजू भैया को भगवान की तरह मानता है। हम वर्षों से उनके परिवार से जुड़े रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि संजू भैया कभी भी इस तरह की छोटी या गलत बातों में किसी का समर्थन नहीं कर सकते।”
सरपंच ने आगे आरोप लगाया कि उपसरपंच भूषण पाठक, विधायक का नाम लेकर उन्हें डराता है और यहाँ तक कि कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका है, जिससे वे और उनका परिवार लगातार भय और तनाव में जीने को मजबूर हैं।
सरपंच का यह भी कहना है कि उपसरपंच द्वारा विधायक का नाम इस्तेमाल कर प्रशासनिक अधिकारियों को डराने और पंचायत के विकास कार्यों को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, जिससे पंचायत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सवाल:
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी जनप्रतिनिधि का नाम लेकर इस तरह की धमकियाँ देना और पंचायत के कार्यों में बाधा डालना कानूनन सही है?
और क्या प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच करेगा?
फिलहाल सरपंच ने न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से सुरक्षा एवं निष्पक्ष जाँच की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले में कब और क्या कार्रवाई करते हैं।
रिपोर्ट – नीरज पांडेय
जनता की आवाज़ कटनी

Comments
Post a Comment