गुलवारा में आयोजित कैरियर मेला, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

गुलवारा में आयोजित कैरियर मेला, छात्रों को मिला मार्गदर्शन



गुलवारा स्थित शासकीय हाई स्कूल में आयोजित कैरियर मेला एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अखिल पाण्डेय ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को अपने जीवन के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण और कठिन परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

अखिल पाण्डेय ने कहा कि आज का विद्यार्थी ही देश का भविष्य है, और सही मार्गदर्शन से वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते