पानी की टंकी की कराई सफाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के निर्देशों के बाद हरकत में आया विभाग, ग्राम पंचायत बिचुआ में नल-जल योजना का मामला

Chief editor -neeraj  pandey 

      अशोक विश्वकर्मा  ( जिला पंचायत उपाध्यक्ष )

पानी की टंकी की कराई सफाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के निर्देशों के बाद हरकत में आया विभाग, ग्राम पंचायत बिचुआ में नल-जल योजना का मामला


कटनी। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या अक्सर आम बात हो गई है। कहीं पाइप लाइन नहीं है तो कहीं लाइन तो है लेकिन पानी नहीं आ रहा है। जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बिचुआ में पिछले कई दिनों से नल-जल योजना बंद पड़ी हुई है। यहां के वाशिंदे लंबे समय से पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल-जल योजना कई दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है, जिसके कारण ग्रामीणों को घरों में नल से पानी नहीं मिल पा रहा था। ग्रामवासियों ने इसकी जानकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को दी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत बिचुआ की जलाशय टंकी की सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निर्देश पर पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराई गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने योजना के रखरखाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की जांच कर आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य तुरंत शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा का आभार व्यक्त किया है।

इनका कहना है

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या को प्राथमिकता देकर उसका समाधान करना हमारा दायित्व है। ग्रामीणों का दर्द समझना और उसे दूर करना ही सच्ची सेवा है। हम लगातार ऐसे प्रयास जारी रखेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते