*लगातार विवादों के चलते बरही थाना प्रभारी लाइन अटैच*शैलेंद्र सिंह यादव को हटाकर अरविंद चौबे को सौंपी गई बरही थाने की कमान*

लगातार विवादों के चलते बरही थाना प्रभारी लाइन अटैच*शैलेंद्र सिंह यादव को हटाकर अरविंद चौबे को सौंपी गई बरही थाने की कमान*


कटनी। बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव को अपनी कार्यशैली के चलते लगातार विवादों में रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें थाने से हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। शैलेंद्र सिंह यादव को हटाए जाने के बाद अनुभवी एवं वरिष्ठ निरीक्षक अरविंद चौबे को बरही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लापरवाही बनी कार्रवाई की वजह*

सूत्रों के अनुसार शैलेंद्र सिंह यादव पर गंभीर मामलों में लापरवाही, शिकायतों के समय पर निराकरण न करने और कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इन्हीं कारणों से वे पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे हुए थे, जिसकी शिकायतें उच्च स्तर तक पहुंचीं।

एसपी की कार्रवाई*

लगातार मिल रही शिकायतों और थाना प्रबंधन में ढिलाई को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने यह कार्रवाई की। इसे विभाग में अनुशासनात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि लापरवाही और विवादित कार्यशैली किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते