समर्थ युवा शक्ति के पदाधिकारीयों ने सब्जी वालों के साथ मिलकर की नगर निगम प्रशासन कटनी के खिलाफ नारे बाजी

Chief editor -neeraj pandey 



 समर्थ युवा शक्ति के पदाधिकारीयों  ने सब्जी वालों के साथ मिलकर की नगर निगम प्रशासन कटनी के खिलाफ नारे बाजी

आज झंडा बाजार कटनी के सब्जी व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अतिक्रमण दस्ते के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने “नगर निगम प्रशासन होश में आओ” के नारे लगाए और अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।


सब्जी व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता उन्हें अनैतिक रूप से परेशान कर रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि उनसे अवैध वसूली की जा रही है, और पैसा देने के बावजूद उन्हें किसी तरह की रसीद या पर्ची नहीं दी जाती।

आरोप यह भी है कि बार-बार उनके ठेलों को हटाया जाता है और सब्जियों को जप्त कर लिया जाता है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि

“हम गरीब लोग हैं, मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। अगर इसी तरह परेशान किया जाता रहा, तो हम कहां जाएंगे?”



महापौर का बयान

इस पूरे मामले पर नगर निगम की महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि

नगर निगम किसी भी ठेला या सब्जी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं करेगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाती है। यदि किसी कर्मचारी द्वारा अवैध वसूली या दुर्व्यवहार किया गया है, तो इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने यह भी कहा कि

व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और आपसी संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान निकाला जाएगा।


फिलहाल सब्जी व्यापारी न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में कितनी पारदर्शिता और संवेदनशीलता दिखाता है।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते