धान खरीदी केंद्र पिपरिया कला में गंभीर अनियमितताएँ

Chief Editor- Neeraj Pandey 

धान खरीदी केंद्र पिपरिया कला में गंभीर अनियमितताएँ


केंद्र प्रभारी पवन जायसवाल के विरुद्ध जांच की मांग

बरही तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पिपरिया कला में धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्ट आचरण की शिकायत सामने आई है। केंद्र प्रभारी पवन जायसवाल पर किसानों एवं शासन के हितों के विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के अनुसार, केंद्र पर व्यापारियों से अमानक (नियमों के विपरीत) धान की खरीदी की जा रही है, जबकि वास्तविक किसानों से तय मानक 40 किलो के स्थान पर 41 किलो 400 ग्राम तक धान तौलवाया जा रहा है। इससे किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों का यह भी आरोप है कि केंद्र प्रभारी पवन जायसवाल अक्सर केंद्र पर उपस्थित नहीं रहते, और उनकी अनुपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा मनमानी तौल एवं खरीदी की जा रही है। तौल कांटों में जानबूझकर गड़बड़ी किए जाने की भी शिकायत है, जिसकी स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

मामला तब और गंभीर हो गया जब केंद्र पर पहुंची पत्रकारों की टीम के साथ कर्मचारियों द्वारा अभद्रता की गई, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है।

उक्त तथ्यों के आधार पर जिला प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एवं सहकारिता विभाग से मांग की जाती है कि—

धान खरीदी केंद्र पिपरिया कला की तत्काल जांच कराई जाए

तौल कांटों की तकनीकी जांच एवं सत्यापन कराया जाए

अमानक धान खरीदी के मामलों की रिकॉर्ड आधारित जांच हो

दोषी पाए जाने पर केंद्र प्रभारी पवन जायसवाल सहित संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो किसानों के साथ हो रहा यह शोषण और गहराने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते