Posts

Showing posts from March, 2026
Image
 Chief editor-neeraj pandey   कटनी नगर निगम एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहाँ राजस्व कर संग्रहकर्ता राजकुमार गुप्ता पर नियमों को ताक पर रखकर काम करने और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला इंदिरा गांधी वार्ड नंबर 04 का है, जहाँ के निवासी अजय पटेल ने अपनी मेहनत की कमाई से मकान बनवाया और विधिवत भवन कर निर्धारण के लिए 27 मार्च 2023 को नगर निगम कटनी में आवेदन दिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि लगभग तीन साल बीत जाने के बाद भी उनके भवन कर का निर्धारण नहीं किया गया। आवेदक अजय पटेल का आरोप है कि नगर निगम के टैक्स कलेक्टर राजकुमार गुप्ता द्वारा फाइल आगे बढ़ाने के लिए 20 हजार रुपये नगद की मांग की जा रही है। यदि आवेदक के आरोप सही हैं तो यह सीधे-सीधे सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार की बू को दर्शाता है। सवाल यह भी उठता है कि आखिर 27 मार्च 2023 को दिया गया आवेदन आज तक लंबित क्यों पड़ा रहा? क्या जानबूझकर फाइल रोककर आवेदक पर दबाव बनाया जा रहा था? लगातार परेशान होकर आखिरकार अजय पटेल ने 10 मार्च 2026 की जनसुनवाई में नगर निगम आयुक्त महोदया से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखने वाली ब...
Chief editor-neeraj pandey  कटनी जिला पंचायत की सुस्त कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मामला ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द का है, जहाँ सचिव के अभाव में पंचायत का कामकाज ठप पड़ता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कटनी जिले की ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द इन दिनों जिला पंचायत की सुस्त प्रणाली का खामियाजा भुगत रही है। बताया जा रहा है कि प्रभारी सचिव सुलेखा गुप्ता ने बिना किसी उच्चाधिकारी के आदेश के पंचायत का प्रभार छोड़ दिया। इतना गंभीर मामला होने के बावजूद जिला पंचायत के सीईओ द्वारा अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले की जानकारी जनपद पंचायत सीईओ को भी दी गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक नोटिस तो जारी किया। लेकिन सवाल यह उठता है कि नोटिस के बाद आखिर कार्रवाई कहाँ अटक गई? जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द में नए सचिव की प्रभारी पदस्थापना के लिए प्रतिवेदन होली से पहले ही जिला पंचायत भेज दिया गया था। लेकिन लगभग बारह दिन बीत जाने ...
Image
  Chief editor-neeraj pandey  चरवाहों और ग्राम वन समिति सदस्यों के सम्मेलन  का हुआ आयोजन  आज दिनांक 10/03/26 को वन मण्डलाधिकारी कटनी श्री गर्वित गंगवार   के निर्देशन में एवं श्री सुरेश बरोले एस डी ओ कटनी ( पश्चिम) के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी  के कुम्हरवारा में  चरवाहों /समिति सदस्यों का सम्मेलन किया गया | जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल द्वारा  वन्य प्राणी की सुरक्षा ,चराई ,अग्नि सुरक्षा ,अतिक्रमण की रोकथाम एवं मुखबिर तंत्र  के सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई | साथ ही एकलव्य योजना, फसल हानि, पशु हानि,जन घायल एवं अन्य शासन की योजना के बारे जानकारी दी | आयोजन में कुम्हारवारा, घुड़हर, घुड़हरी, इमलाज, घुघरा, घिनौची,  के ग्राम वन समिति अध्यक्ष एवं सदस्य एवं जनपद सदस्य कमलेश कोल एवं संतोष बर्मन उपस्थित रहे। वन विभाग से परिक्षेत्र सहायक बिलहरी दिनेश पटेल, परिक्षेत्र सहायक रमपुरा गजेंद्र नाग, वन रक्षक सुरेश सिंह, जहांगीर ध्रुवे, कृष्णकांत गर्ग, सुखवंती सिंह, अनिल यादव, शाश्वत शिवहरे उपस्थित रहे।
Image
Chief editor-neeraj pandey   एपस्टीन मामले में हुई मौतों पर कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा। हरदीप पूरी के इस्तीफे पर अड़ी महिला कांग्रेस। कटनी।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया ने कचहरी चौक कटनी से वैश्विक स्तर पर हुए अमानवीय कृत्य एप्स्टीन फाइल्स में हुई निर्दोष बच्चियों की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दरन्दगी का शिकार हुई मासूम बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों एवं कांग्रेस जनों ने हाँथों के मोमबत्ती एवं भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी स्टीफ़ा दो की तख्तियां हाँथ में लेकर मार्च निकाला।सौम्या राँधेलिया ने बताया कि वैश्विक स्तर पर अत्यंत निंदनीय एपस्टीन फ़ाइल्स के खुलने से मानवता शर्मसार हुई है,उसमे भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी का कई बार ज़िक्र आया है और उनकी संलिप्तता के प्रमाण प्राप्त हुए है परंतु उसके बाद भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वार...
Image
    chief editor-neeraj pandey  युद्ध का असर  मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़े भीषण युद्ध का असर अब भारत पर भी पड़ने लगा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सीधा असर पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पर पड़ रहा है। युद्ध के लंबा खींचने के अंदेशा और वैश्विक संकट को देखते हुए गैस सिलिंडर के बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। रसोई गैस सिलेंडर की लॉकिग पीरियड अब 15 दिन की जगह 25 दिन कर दिया है। यानी अब आप एक गैस सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलिंडर 25 दिन के बाद भी बुक कर पाएंगे। अब तक इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम में एक सिलिंडर लेने के 15 दिन बाद दूसरा सिलिंडर बुक किया जा सकता था।    पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से रसोई गैस सिलेंडरों की बुकिंग के नए नियम आज (शनिवार) से लागू हो गए है। मंत्रालय के नए दिशा निर्देशों के तहत अब एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकेगी। इसके लिए ऑयल कंपनियों ने अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है और अब 25 दिन से पहले...
Image
  chief editor-neeraj pandey  युद्ध का असर  मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़े भीषण युद्ध का असर अब भारत पर भी पड़ने लगा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सीधा असर पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पर पड़ रहा है। युद्ध के लंबा खींचने के अंदेशा और वैश्विक संकट को देखते हुए गैस सिलिंडर के बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। रसोई गैस सिलेंडर की लॉकिग पीरियड अब 15 दिन की जगह 25 दिन कर दिया है। यानी अब आप एक गैस सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलिंडर 25 दिन के बाद भी बुक कर पाएंगे। अब तक इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम में एक सिलिंडर लेने के 15 दिन बाद दूसरा सिलिंडर बुक किया जा सकता था।    पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से रसोई गैस सिलेंडरों की बुकिंग के नए नियम आज (शनिवार) से लागू हो गए है। मंत्रालय के नए दिशा निर्देशों के तहत अब एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकेगी। इसके लिए ऑयल कंपनियों ने अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है और अब 25 दिन से पहले बुकिंग...
Chief editor-neeraj pandey  कटनी ज़िले में आदिवासी भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण को लेकर एक बड़ा मामला सामने आता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर आदिवासियों की भूमि को गैर-आदिवासियों के नाम ट्रांसफर करने का सिलसिला जारी है, और इसमें अधिकारियों की कथित मिलीभगत की भी चर्चाएं सामने आ रही हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कटनी जिले के कुछ क्षेत्रों में आदिवासी वर्ग की भूमि का स्वामित्व बदलकर उसे गैर-आदिवासी लोगों के नाम दर्ज किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार किए जाने और कथित तौर पर मोटे लेन-देन की भी आहट मिल रही है। जानकारों का कहना है कि आदिवासी भूमि के हस्तांतरण को लेकर कानून में स्पष्ट प्रावधान हैं और बिना सक्षम अनुमति के इस तरह के ट्रांसफर को वैधानिक रूप से सही नहीं माना जाता। इसके बावजूद यदि ऐसे मामले सामने आ रहे हैं तो यह गंभीर जांच का विषय बन सकता है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह आदिवासी अधिकारों के साथ बड़ा अन्याय होगा। उन्होंने राज्य सरकार और प...
Chief editor-neeraj pandey   आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल यानी हलवाई सिलेंडर के दामों में एक साथ बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा दी है। खबर विस्तार से  तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर, जिसका उपयोग होटल, ढाबों और हलवाइयों द्वारा किया जाता है, उसके दाम में 115 रुपये 50 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब रसोई का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है। पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला किसी झटके से कम नहीं है। गृहिणियों का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस की कीमतों के कारण घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं हलवाई और छोटे व्यापारियों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से मिठाइयों और खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।   जनता की प्रतिक्रिया: स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को आम जनता को राहत देने के लिए गैस सि...
 Chief editor-neeraj pandey   कटनी नगर के तहसीलदार अजीत तिवारी इन दिनों अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। आरोप है कि उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के साथ शहंशाही अंदाज़ में बात की और उनकी समस्या सुनने के बजाय उल्टा सवाल-जवाब करने लगे। मामला ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द का है, जहां झुरही मे अवैद कब्जे को लेकर  भूमि के सीमांकन के लिए लगभग ढाई महीने पहले आवेदन लगाया गया था। लेकिन इतने समय बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के आदिवासी सरपंच छुट्टू कोल अपने सहयोगी  के साथ इस संबंध में जानकारी लेने कटनी तहसील कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि सरपंच और उनके साथी जैसे ही तहसीलदार अजीत तिवारी के केबिन में पहुंचे और अपनी समस्या बताने की कोशिश की, उससे पहले ही तहसीलदार ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आप किससे पूछकर केबिन में आए, क्या हमारे चपरासी ने आपको रोका नहीं, और आप बिना पूछे कुर्सी पर कैसे बैठ गए। सरपंच और उनके साथ आए उनके साथी का कहना है कि वे सिर्फ अपने आवेदन की स्थिति जानने गए थे, लेकिन उनकी समस्या सुनने के बजाय तहसीलद...
Chief editor-neeraj pandey  मनमानी पर उतरी सचिव सुलेखा गुप्ता, बिना आदेश के छोड़ा ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द का प्रभार कटनी से बड़ी खबर कटनी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरखरी की सचिव और ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द की प्रभारी सचिव सुलेखा गुप्ता इन दिनों अपनी मनमानी और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में हैं। आरोप है कि उन्होंने बिना किसी उच्च अधिकारी के लिखित आदेश के ही 20 फरवरी 2026 से ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द का प्रभार छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 से लेकर आज 6 मार्च 2026 तक न तो सचिव सुलेखा गुप्ता पंचायत भवन पहुँचीं और न ही ग्राम पंचायत से जुड़े किसी भी कार्य का संचालन किया। हैरानी की बात यह है कि इस अवधि में जिला पंचायत या जनपद पंचायत की ओर से उन्हें प्रभार छोड़ने का कोई लिखित आदेश भी जारी नहीं किया गया था। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक सचिव की इतनी मनमानी कैसे चल सकती है कि वह बिना उच्च अधिकारियों के आदेश के ही पंचायत के कार्यों से स्वयं को अलग कर ले। बताया जा रहा है कि सचिव सुलेखा गुप्ता के बदजुबानी, मनमानी और कार्यप्रणाली को लेकर लगातार ...
 Chief editor-neeraj pandey   नजूल भूमि पर अवैध निर्माण! पटवारी ने दिया प्रतिवेदन, फिर भी  तहसीलदार मुडवारा 02 ने जारी नहीं किया स्थगन आदेश माजरा कुछ और है  कटनी जिले की जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के झुरही में नजूल भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। सवाल यह उठ रहा है कि जब पटवारी ने समय पर प्रतिवेदन सौंप दिया, तो आखिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द खुरद के झुरही क्षेत्र में  पांडे किराना दुकान के बगल मे तिरगड्डा के ठीक बगल में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नजूल भूमि पर मकान का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस अवैध निर्माण की सूचना पिछले माह ग्राम पंचायत के पटवारी संदीप गर्ग को दी गई थी। पटवारी संदीप गर्ग ने तत्परता दिखाते हुए मौके का मुआयना किया और अपनी रिपोर्ट तैयार कर मुड़वारा नंबर दो के तहसीलदार को सौंप दी। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को विधिवत प्रतिवेदन तहसीलदार बैडम को दिया गया, जिसमें निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी करने की अनुशंसा की गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज दिनांक तक उ...
Image
Chief editor-neeraj pandey   कटनी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरखरी  से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ ग्रामीणों ने पंचायत सचिव  सुलेखा गुप्ता पर मनमानी, बदजुबानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आरोप इतने गंभीर हैं कि ग्रामीणों का कहना है— “जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं, इसलिए सचिव सुलेखा गुप्ता बनी डॉन हैं।” कटनी जिले की ग्राम पंचायत  खरखरी ग्राम में नाली की अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत 181 हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई है। क्या कहा ग्रामीणों ने  ग्रामीणों के अनुसार, जब इस संबंध में सरपंच से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी स्वीकृति (टीएस) मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। लेकिन जब यही शिकायत पंचायत सचिव सुलेखा गुप्ता से की गई, तो उनका जवाब कथित रूप से चौंकाने वाला था। खरखरी निवासी राजेश दुबे का कहना है कि सचिव ने साफ शब्दों में कहा— “मैं कुछ नहीं करूंगी, जहाँ शिकायत करनी है कर दो, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।” ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ने यहाँ तक कह...
Image
Chief editor-neeraj pandey   मध्यप्रदेश के कटनी ज़िले में इन दिनों लाइसेंसी भांग दुकान और अवैध बिक्री को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जब सरकार द्वारा विधिवत लाइसेंस जारी किया गया है, तो फिर शहर में अवैध रूप से भांग और मुनक्का की बिक्री क्यों हो रही है? इस पूरे मामले में लाइसेंसी संचालक ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कटनी ज़िले में सरकारी लाइसेंस प्राप्त भांग दुकान संचालक विजय मिश्रा ने कोतवाली थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। विजय मिश्रा का कहना है कि जब शासन द्वारा उनके नाम से भांग दुकान एलॉट की गई है, तो शहर में खुलेआम अवैध रूप से भांग और मुनक्का बेचने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। कोतवाली में की शिकायत  उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्व बिना किसी वैध अनुमति के भांग और मुनक्का बेच रहे हैं, जिससे न सिर्फ शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि लाइसेंसी दुकान संचालकों को भी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध रूप से भांग और मुनक्का...
Image
 Chief editor-neeraj pandey  कटनी जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ा मोड़ पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम राजेश कुमार रजक है, जो लखनपुर, थाना सिहोरा का निवासी है। उनके पिता का नाम मुरारी लाल रजक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज लगभग सुबह 11:30 बजे भेड़ा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच कर रही हैं