Chief editor-neeraj pandey 

मनमानी पर उतरी सचिव सुलेखा गुप्ता, बिना आदेश के छोड़ा ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द का प्रभार

कटनी से बड़ी खबर

कटनी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरखरी की सचिव और ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द की प्रभारी सचिव सुलेखा गुप्ता इन दिनों अपनी मनमानी और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में हैं। आरोप है कि उन्होंने बिना किसी उच्च अधिकारी के लिखित आदेश के ही 20 फरवरी 2026 से ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द का प्रभार छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 से लेकर आज 6 मार्च 2026 तक न तो सचिव सुलेखा गुप्ता पंचायत भवन पहुँचीं और न ही ग्राम पंचायत से जुड़े किसी भी कार्य का संचालन किया। हैरानी की बात यह है कि इस अवधि में जिला पंचायत या जनपद पंचायत की ओर से उन्हें प्रभार छोड़ने का कोई लिखित आदेश भी जारी नहीं किया गया था।

ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक सचिव की इतनी मनमानी कैसे चल सकती है कि वह बिना उच्च अधिकारियों के आदेश के ही पंचायत के कार्यों से स्वयं को अलग कर ले।

बताया जा रहा है कि सचिव सुलेखा गुप्ता के बदजुबानी, मनमानी और कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज 6 मार्च 2026 को जनपद पंचायत कटनी के सीईओ द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अब देखना यह होगा कि क्या जिला पंचायत और जनपद पंचायत के उच्च अधिकारी इस मामले में सख्त कदम उठाते हैं या फिर कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक ही सीमित रह जाएगी। क्योंकि यदि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो अन्य कर्मचारियों के हौसले भी बुलंद हो सकते हैं।

फिलहाल पूरे मामले पर जनपद पंचायत कटनी की नजर बनी हुई है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते