Chief editor-neeraj pandey
चरवाहों और ग्राम वन समिति सदस्यों के सम्मेलन का हुआ आयोजन
आज दिनांक 10/03/26 को वन मण्डलाधिकारी कटनी श्री गर्वित गंगवार के निर्देशन में एवं श्री सुरेश बरोले एस डी ओ कटनी ( पश्चिम) के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी के कुम्हरवारा में चरवाहों /समिति सदस्यों का सम्मेलन किया गया | जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल द्वारा वन्य प्राणी की सुरक्षा ,चराई ,अग्नि सुरक्षा ,अतिक्रमण की रोकथाम एवं मुखबिर तंत्र के सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई | साथ ही एकलव्य योजना, फसल हानि, पशु हानि,जन घायल एवं अन्य शासन की योजना के बारे जानकारी दी | आयोजन में कुम्हारवारा, घुड़हर, घुड़हरी, इमलाज, घुघरा, घिनौची, के ग्राम वन समिति अध्यक्ष एवं सदस्य एवं जनपद सदस्य कमलेश कोल एवं संतोष बर्मन उपस्थित रहे। वन विभाग से परिक्षेत्र सहायक बिलहरी दिनेश पटेल, परिक्षेत्र सहायक रमपुरा गजेंद्र नाग, वन रक्षक सुरेश सिंह, जहांगीर ध्रुवे, कृष्णकांत गर्ग, सुखवंती सिंह, अनिल यादव, शाश्वत शिवहरे उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment