Chief editor-neeraj pandey
आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल यानी हलवाई सिलेंडर के दामों में एक साथ बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा दी है।
खबर विस्तार से
तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर, जिसका उपयोग होटल, ढाबों और हलवाइयों द्वारा किया जाता है, उसके दाम में 115 रुपये 50 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी की गई है।
नई कीमतें लागू होने के बाद अब रसोई का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है। पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला किसी झटके से कम नहीं है।
गृहिणियों का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस की कीमतों के कारण घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं हलवाई और छोटे व्यापारियों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से मिठाइयों और खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
जनता की प्रतिक्रिया:
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को आम जनता को राहत देने के लिए गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिल सके।
फिलहाल गैस सिलेंडर के दाम में हुई इस बढ़ोतरी ने एक बार फिर महंगाई के मुद्दे को गरमा दिया है। आने वाले दिनों में इसका असर आम लोगों के घर के बजट और बाजार दोनों पर देखने को मिल सकता है।
(रिपोर्ट — जनता की आवाज न्यूज)
Comments
Post a Comment