Chief editor-neeraj pandey 

नजूल भूमि पर अवैध निर्माण! पटवारी ने दिया प्रतिवेदन, फिर भी  तहसीलदार मुडवारा 02 ने जारी नहीं किया स्थगन आदेश माजरा कुछ और है 

कटनी जिले की जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के झुरही में नजूल भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। सवाल यह उठ रहा है कि जब पटवारी ने समय पर प्रतिवेदन सौंप दिया, तो आखिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द खुरद के झुरही क्षेत्र में  पांडे किराना दुकान के बगल मे तिरगड्डा के ठीक बगल में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नजूल भूमि पर मकान का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस अवैध निर्माण की सूचना पिछले माह ग्राम पंचायत के पटवारी संदीप गर्ग को दी गई थी।

पटवारी संदीप गर्ग ने तत्परता दिखाते हुए मौके का मुआयना किया और अपनी रिपोर्ट तैयार कर मुड़वारा नंबर दो के तहसीलदार को सौंप दी। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को विधिवत प्रतिवेदन तहसीलदार बैडम को दिया गया, जिसमें निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी करने की अनुशंसा की गई थी।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज दिनांक तक उस भूमि पर कोई स्थगन आदेश जारी नहीं किया गया। नतीजतन, अवैध रूप से बन रहा मकान लगभग तैयार हो चुका है और केवल छत डालना शेष है।

बड़ा सवाल:

क्या प्रशासन की अनदेखी से अवैध कब्जाधारी को संरक्षण मिल रहा है?

क्या मुड़वारा नंबर दो तहसील की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं?

यदि प्रतिवेदन समय पर दिया गया था, तो कार्रवाई में देरी क्यों?

स्थानीय लोगों में इस पूरे मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो नजूल भूमि पर यह निर्माण रोका जा सकता था।

प्रशासन से सवालों 

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाती है या नहीं।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते