Chief editor-neeraj pandey 

कटनी जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ा मोड़ पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम राजेश कुमार रजक है, जो लखनपुर, थाना सिहोरा का निवासी है। उनके पिता का नाम मुरारी लाल रजक बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि आज लगभग सुबह 11:30 बजे भेड़ा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच कर रही हैं 

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते