हरदुआ स्टेशन में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित* 

हरदुआ स्टेशन, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम हरदुआ स्टेशन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-02 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती गीता गौतम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हरदुआ केंद्र क्रमांक-02, ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर की। इसके बाद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हरदुआ के अध्यक्ष श्री अनिल गौतम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के विचारों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।


ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोहरी के अध्यक्ष श्री शशीकांत पटेल ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए माताओं एवं बहनों से संवाद किया। उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बच्चों के विकास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोहरी के सचिव श्री अजीत पटेल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राजश्री राय (हरदुआ-01), श्रीमती रुकमणी पटेल (खोहरी), श्रीमती बिन्ना सिंह ठाकुर (कूड़ो), श्रीमती संगीता पांडेय (देवडोंगरा), श्रीमती अर्ज कुमारी पाठक (पटेहरा), श्रीमती सुनीता चौबे (चनेहटा) एवं श्रीमती वंदना रजक (सुमेली) उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, सहायिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जन अभियान परिषद के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के समन्वय से किया गया। इस दौरान पोषण, शिक्षा, सेवा एवं सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में आसपास के आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते