जबलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: खराब मोमोज, चटनी नष्ट, रेस्टोरेंट मालिक व मैनेजर पर FIR

स्थान: जबलपुर

​कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार दूषित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक कार्रवाई की। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन और घोर लापरवाही पाए जाने पर प्रतिष्ठानों पर जुर्माना ठोंका गया तथा FIR दर्ज कराई गई है।

​खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में जाँच की गई:.

प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई का विवरण:

  • ​बड़कुल स्वीट एवं रेस्टोरेंट (दीनदयाल चौक): निरीक्षण के दौरान यहाँ अत्यधिक गंदगी और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भोजन और मिठाइयों का निर्माण होता मिला। डीप फ्रीज़र में फफूंद लगी हुई पाई गई, जिसके अंदर लगभग 100 पीस सड़े हुए मोमोज और 5 किलो शेजवान चटनी रखी हुई थी। अधिकारियों ने सैंपल लेकर बची हुई खराब सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन पर रेस्टोरेंट के मालिक और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
  • ​ब्लिंकिट ई-कॉमर्स (उखरी तिराहा): ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के दौरान 'पूजा घी' के पैकेट बिकते पाए जाने पर उसका सैंपल लिया गया और 16 किलो घी जब्त किया गया। साथ ही शंका के आधार पर अमूल बटर का भी सैंपल लिया गया।
  • ​राज डेयरी (विजय नगर): विजय नगर स्थित राज डेयरी की जांच कर पनीर और घी के सैंपल लिए गए। यहाँ नगर निगम मजिस्ट्रेट द्वारा 3 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
  • आगे की कार्यवाही 

​खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, एकत्र किए गए सभी सैंपलों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते