स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात जिला स्तर पर सम्मानित

​कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात को जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

​आयोजन के दौरान जिला कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा डॉ. चित्रा प्रभात को उनके सराहनीय योगदान, कुशल नेतृत्व एवं कार्यक्रम के अत्यंत प्रभावी संचालन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​डॉ. चित्रा प्रभात के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शिता और समर्पण ने इस जिला स्तरीय भव्य आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से पूरे शासकीय कन्या महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

​महाविद्यालय परिवार एवं समस्त स्टाफ ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. चित्रा प्रभात को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।


Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते