कटनी RTO में 'जय-वीरू' के दम पर चल रहा खेल! AAP जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर ने खोला राज


​कटनी। कटनी आरटीओ (RTO) कार्यालय को लेकर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही 'जय और वीरू' की खबरों पर अब राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर ने इस मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए आरटीओ प्रशासन और बिचौलियों के गठजोड़ पर तीखा हमला बोला है।

​'जय और वीरू' काल्पनिक नाम नहीं

अनिल सिंह सेंगर ने स्पष्ट किया कि मीडिया संस्थानों द्वारा जो खबरें दिखाई जा रही थीं कि 'कटनी RTO जय और वीरू के भरोसे चल रहा है', वे बिल्कुल सत्य हैं। उन्होंने कहा, "जय और वीरू कोई काल्पनिक किरदार नहीं हैं। असल में कटनी आरटीओ का पूरा संचालन 'एक तिवारी' और 'एक खान बंधु' के हाथों में है। यही दोनों कटनी आरटीओ के असली कर्ता-धर्ता बने हुए हैं।"

​'धनकुबेर' पूर्व आरटीओ का हाथ होने का आरोप

आप जिलाध्यक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम के तार साल 2022 के बहुचर्चित मामलों से जोड़ते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन कथित जय-वीरू को जबलपुर के पूर्व आरटीओ संतोष पाल का संरक्षण प्राप्त है, जिन्हें 2022 में 'धनकुबेर' के रूप में जाना गया था। सेंगर का दावा है कि संतोष पाल वर्तमान में कटनी में पदस्थापित हैं और उन्हीं की शह पर यह पूरा तंत्र काम कर रहा है।

​पारदर्शिता और कार्रवाई की मांग

अनिल सिंह सेंगर ने मांग की है कि आरटीओ कार्यालय में चल रहे इस अनाधिकृत हस्तक्षेप और समानांतर व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। गैर-कानूनी रूप से सक्रिय बिचौलियों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते