*पेपर लीक के खिलाफ एवं सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध मार्च सम्पन्न*





आम आदमी पार्टी, जिला कटनी द्वारा देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद श्री सोनम वांगचुक जी के लोकतांत्रिक संघर्ष के समर्थन तथा पेपर लीक प्रकरण में जवाबदेही तय करने एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च आयोजित किया गया।

यह मार्च रेलवे स्टेशन चौराहा, कटनी से प्रारंभ होकर अहिंसा चौक तक निकाला गया। मार्च में पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई।


इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि, "देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य बार-बार होने वाले पेपर लीक से बर्बाद हो रहा है। जब एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद श्री सोनम वांगचुक युवाओं के हित में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे हैं, तब उनकी आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होना आवश्यक है और पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।"


प्रदेश कोर कमेटी सदस्य शिवप्रताप सिंह परमार ने कहा कि, "लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। आम आदमी पार्टी युवाओं के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है। यदि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की गई तो देश का भविष्य प्रभावित होगा। सरकार को राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर छात्रों और युवाओं के हित में तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।"


विरोध मार्च के दौरान प्रदेश कमेटी सदस्य  शिवप्रताप सिंह परमार जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, युवा विंग जिलाध्यक्ष अंकित खटीक,प्रवक्ता संतोष सिंह, सहसचिव रामसिया गुप्ता ,करण दहिया, अंकित खरे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामानुज मिश्रा,विक्की सिंह ,अभिषेक खटीक ,यश निषाद ,बाबूलाल विश्वकर्मा, संजीव मिश्रा, शैलेश गुप्ता, पप्पू रावण,सुदामा इदनानी,शिवम भारती, मोहित सेन ,रवि सेन,सन्नी वंशकार, शंभू वंशकार,विपिन श्रीवास्तव, अमर कोल, आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते