Chief editor-neeraj pandey 

कटनी RTO हटाओ आंदोलन का ऐलान,आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर अब उतरेंगे मैदान में*

       अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी 


क्या करोड़ों की संपत्ति वाले अधिकारी पर मेहरबान है सिस्टम,आखिर जनता के सवालों का जवाब देगा कौन ।

कटनी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर जनआंदोलन की हुंकार सुनाई देने लगी है। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने परिवहन विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और गंभीर आरोपों से घिरे अधिकारी की पदस्थापना को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

आम आदमी पार्टी का सवाल सीधा है कि जब किसी अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज हों,और छापों में करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई हो,करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी हो और ट्रांसपोर्टरों व वाहन चालकों द्वारा लगातार अवैध वसूली के आरोप लगाए जा रहे हों, तो फिर ऐसे अधिकारी को कटनी जैसे महत्वपूर्ण जिले में बनाए रखने के पीछे आखिर कौन-सी ताकत काम कर रही है?

*आप पार्टी का सीधा हमला*

आय से अधिक संपत्ति के मामले जिले से लेकर शहर में चर्चा का विषय,

छापों में करोड़ों की संपत्ति सामने आने के आरोप,लगभग 3.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क होने की जानकारी,ट्रांसपोर्टरों एवं वाहन चालकों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें,बावजूद इसके कटनी में पदस्थापना जारी।

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करना ही उनकी प्राथमिकता है। चाहे पुलिस व्यवस्था का मामला हो,अवैध वसूली का मुद्दा हो,भ्रष्टाचार के आरोप हों या फिर प्रशासनिक अनियमितताएं,आम आदमी पार्टी लगातार जनता की आवाज बनकर सामने आती रही है और आगे भी आती रहेगी।

*जनता पूछ रही है सवाल*

क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए है? क्या भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है?क्या कटनी की जनता जवाब मांगने का अधिकार नहीं रखती?

*भ्रष्टाचार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन*

स्थान: जिला कलेक्टर कार्यालय,कटनी

दिनांक: 09 जून 2026, मंगलवार

समय: प्रातः 11:00 बजे

जनता की लड़ाई,जनता के साथ

आम आदमी पार्टी ने जिले के जागरूक नागरिकों,युवाओं,ट्रांसपोर्टरों,वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर भ्रष्टाचार के खिलाफ इस जनआंदोलन को मजबूत बनाएं और जवाबदेही की मांग करें।

कटनी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल करोड़ों की संपत्ति के आरोपों से घिरे  कटनी आरटीओ हटाओ आंदोलन का ऐलान,आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर ने खोला मोर्चा।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते