प्रशासनिक नाक के नीचे 'उर्वशी होटल' की मनमानी, विश्राम बाबा मंदिर गली के बगल मे पसरी गंदगी से गंभीर बीमारियां का खतरा 

एक तरफ कलेक्टर ऑफिस, दूसरी तरफ आस्था का केंद्र; बीच में होटल के कचरे की सड़न से राहगीर बेहाल, नगर निगम मौन

कटनी।

शहर का सबसे वीआईपी और आस्था से जुड़ा क्षेत्र इन दिनों एक निजी होटल की घोर लापरवाही और नगर निगम की उदासीनता का शिकार बना हुआ है। कचहरी मार्ग स्थित कलेक्टर कार्यालय के पीछे और उद्योग विभाग के ठीक बगल में पूरे कटनी जिले की अगाध आस्था का केंद्र विश्राम बाबा काली मंदिर स्थित है। लेकिन इस पवित्र स्थल के मार्ग के ठीक बगल मै स्थित होटल उर्वशी ने पूरे क्षेत्र को नरक बना कर रख दिया है। होटल से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को खुले में फेंकने से  गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

​रोड मे खड़े होना भी मुश्किल, सड़न से राहगीर परेशान


​स्थानीय नागरिकों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि होटल उर्वशी से निकलने वाले जूठन और कचरे की सड़न इतनी ज्यादा है कि वहां एक मिनट भी खड़े होना दूभर हो चुका है। तेज बदबू के कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी नाक बंद कर गुजरना पड़ता है। भीषण गर्मी और बदलते मौसम के बीच इस कचरे के कारण पूरे क्षेत्र में मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।

कलेक्टर कार्यालय के पास ही नियम-कायदों की धज्जियां

​सबसे हैरत की बात यह है कि यह पूरा तमाशा जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी (कलेक्टर कार्यालय) के ठीक बगल मे  और उद्योग विभाग की नाक के नीचे चल रहा है। इसके बावजूद होटल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। आस्था के केंद्र और सरकारी कार्यालयों के पास इस कदर गंदगी फैलाना सीधे तौर पर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाना है।

आखिर नगर निगम प्रशासन मौन क्यों?

​जनता के बीच अब यह सवाल तेजी से गूंज रहा है कि आखिर नगर निगम प्रशासन कटनी इस गंभीर मुद्दे पर मौन क्यों साधे बैठा है? आम जनता पर स्वच्छता टैक्स और जुर्माने की कार्रवाई करने वाला अमला इतनी बड़ी लापरवाही को देखकर भी आंखें मूंदे क्यों है? क्या नगर निगम को किसी बड़ी महामारी के फैलने का इंतजार है?

​स्थानीय लोगो का कहना है

​स्थानीय दुकानदारों और विश्राम बाबा मंदिर के भक्तों (अपनी पहचान छुपाते हुये) ने नगर निगम कमिश्नर और जिला प्रशासन से मांग की है कि होटल उर्वशी के कचरे को हटाने की व्यवस्था तत्काल करते हुये होटल प्रबंधन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और कचरे का स्थायी निराकरण कराया जाए। यदि जल्द ही इस गंदगी से निजात नहीं मिली, गंभीर बीमारियो का खतरा बढ जायेगा 

मुख्य बिन्दू

  • आस्था से खिलवाड़: विश्राम बाबा काली मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं हो रही हैं आहत।
  • बीमारियों को आमंत्रण: सड़ते कचरे से डेंग्यू, मलेरिया और संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा।
  • कब जागेगा अमला? वीआईपी क्षेत्र में ऐसी लापरवाही पर कब होगी होटल उर्वशी पर कार्रवाई?

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते