Chief editor-neeraj pandey 

कैलबारा खुर्द में टूटा अहंकार, 22 साल बाद बनी वार्ड नंबर 5 की सड़क; ग्रामीणों में भारी उत्साह

पूर्व सरपंच पति का 'सड़क न बनने देने' का संकल्प हुआ ढेर; आदिवासी सरपंच छुटटू कोल के कार्यकाल में हुआ ऐतिहासिक नवीनीकरण

कटनी

ग्राम पंचायत कैलबारा खुर्द:

​लोकतंत्र में जनता और सही नेतृत्व की ताकत क्या होती है, इसका जीता-जागता उदाहरण ग्राम पंचायत कैलबारा खुर्द में देखने को मिला है। यहाँ के वार्ड नंबर पांच में पिछले 22 सालों से लंबित और जर्जर पड़ी सड़क का आखिरकार कायाकल्प हो गया है। इस सड़क के निर्माण के साथ ही न सिर्फ ग्रामीणों का दो दशकों का इंतजार खत्म हुआ, बल्कि विकास की राह में रोड़ा अटकाने वाला एक बड़ा राजनीतिक अहंकार भी मिट्टी में मिल गया।

चर्चा में था पूर्व सरपंच पति का 'अड़ियल संकल्प'

​स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड नंबर पांच की यह सड़क सालों से राजनीति का शिकार थी। आरोप है कि पूर्व सरपंच माधुरी पाठक के पति भूषण पाठक ने एक सार्वजनिक संकल्प ले रखा था कि उनके रहते यह सड़क कभी नहीं बन सकती। सालों तक इस अड़ियल रवैये के कारण वार्ड वासी जर्जर रास्ते से गुजरने को मजबूर थे और खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे। लेकिन इस बार गांव की सरकार बदलते ही समीकरण भी बदल गए।

आदिवासी सरपंच छुटटू कोल ने कर दिखाया

​22 साल पुरानी इस समस्या का अंत वर्तमान आदिवासी सरपंच छुटटू कोल के कार्यकाल में हुआ। सरपंच पद संभालने के बाद छुटटू कोल ने बिना किसी राजनीतिक दबाव के वार्ड नंबर पांच के विकास को अपनी प्राथमिकता सूची में रखा। वार्ड पंचों और ग्रामीणों के सहयोग से कागजी बाधाओं को दूर किया गया और सड़क का नवीनीकरण कार्य पूरी मजबूती के साथ पूरा कराया गया।

"यह सिर्फ एक सड़क का निर्माण नहीं है, बल्कि यह कैलबारा खुर्द के हर उस नागरिक की जीत है जो सालों से अपने हक के लिए तरस रहा था। विकास पर सबका अधिकार है और हमारा मकसद बिना किसी भेदभाव के काम करना है।"

— छुटटू कोल, सरपंच (ग्राम पंचायत कैलबारा खुर्द)


खिले वार्ड वासियों और पंचों के चेहरे क्या कहा वार्ड वासियो ने

​सड़क का निर्माण कार्य पूरा होते ही वार्ड नंबर पांच के निवासियों और वार्ड पंचों में जश्न का माहौल है। सालों से धूल और कीचड़ की मार झेल रहे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आज 'सत्य की जीत' हुई है। विकास को रोकने की कोशिश करने वालों को जनता के इस नए नेतृत्व ने करारा जवाब दिया है।

​अब चमचमाती सड़क देखकर पूरे गांव में वर्तमान सरपंच और वार्ड की टीम की सराहना हो रही है। यह घटना आसपास के इलाकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है कि अगर जनप्रतिनिधि के हौसले बुलंद हों, तो दशकों पुराना अड़ंगा भी दूर किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते