Chief editor-neeraj pandey 

​अधिकारी की तत्परता: शिकायत के महज 4 दिनों के भीतर हुआ बोर, जल्द लगेगा हैंडपंप

कटनी पीएचई विभाग के SDO साकेत सुहाने के प्रयास से खरखरी के मझनवा टोला में दूर हुई पानी की समस्या

​कटनी

सरकारी विभागों में शिकायतों पर महीनों कार्रवाई न होने के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन कटनी के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने इसके ठीक उलट एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया है। विभाग के SDO साकेत सुहाने की त्वरित कार्यशैली के चलते ग्राम पंचायत खरखरी के मझनवा टोला में वर्षों पुरानी पानी की किल्लत अब दूर होने जा रही है। शिकायत मिलने के महज 4 दिनों के भीतर ही गांव में नया बोर खनन करा दिया गया है और अब बहुत जल्द यहाँ हैंडपंप भी स्थापित होने वाला है।

​3-4 महीनों से परेशान थे ग्रामीण

​ग्रामीणों के अनुसार, मझनवा टोला में हैंडपंप न होने के कारण स्थानीय निवासी पिछले तीन से चार महीनों से पीने के पानी के लिए बेहद परेशान हो रहे थे। बूंद-बूंद पानी के लिए उन्हें दूर-दराज के चक्कर काटने पड़ रहे थे। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत खरखरी द्वारा पीएचई विभाग को एक लिखित शिकायत सौंपकर जल्द से जल्द बोर कराने की मांग की गई थी।

​एक्शन मोड में दिखे SDO साकेत सुहाने

​आमतौर पर सरकारी फाइलों के चक्कर में उलझने वाली ऐसी शिकायतों पर SDO साकेत सुहाने ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए बिना समय गंवाए मौके पर टीम भेजी। तत्परता का आलम यह रहा कि शिकायत मिलने के मात्र चार दिनों के अंदर ही मझनवा टोला में सफलता पूर्वक नया बोर करा दिया गया।

​जल्द लगेगा हैंडपंप, ग्रामीणों ने जताया आभार

बोरिंग का काम पूरा होने के बाद अब विभाग यहाँ जल्द से जल्द हैंडपंप स्थापित करने की तैयारी में है। अधिकारी की इस सुपरफास्ट कार्यशैली से गदगद मझनवा टोला के वासियों ने पीएचई विभाग और विशेष रूप से SDO साकेत सुहाने का दिल से आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हर सरकारी अधिकारी इसी तत्परता से काम करे, तो जनता की आधी परेशानियां चुटकियों में हल हो जाएं।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते