उबरा के वार्ड क्रमांक 07 में कई दिनों से बिजली गुल, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान


बरही (कटनी)। बरही विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम उबरा के वार्ड क्रमांक 07 में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अन्य वार्डों में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है, लेकिन वार्ड क्रमांक 07 में अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। आखिर समस्या क्या है, इसका स्पष्ट कारण भी विभाग की ओर से नहीं बताया गया है।


बिजली नहीं होने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। घरों में पानी की उपलब्धता बाधित होने के साथ-साथ दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी और रात के समय बिजली नहीं रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।


ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बरही विद्युत मंडल के अधिकारियों एवं संबंधित जेई से फोन पर संपर्क कर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि वार्ड क्रमांक 07 में बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए, ताकि लोगों को भीषण गर्मी और पेयजल संकट से राहत मिल सके।।।




Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते