Chief editor-neeraj pandey 

नीट पेपर लीक के विरोध में फूटा युवाओं का गुस्सा आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग


कटनी

परीक्षा में एक बार फिर हुए पेपर लीक के विरोध में आज आम आदमी पार्टी कटनी द्वारा सुभाष चैक, कटनी में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, युवा एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान  के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदेश कोर कमेटी सदस्य प्रताप सिंह परमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि “देश का युवा रात-रात भर जागकर पढ़ाई करता है, माता-पिता अपनी जिंदगी की जमा पूंजी बच्चों की पढ़ाई में लगा देते हैं, लेकिन भाजपा सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था युवाओं के सपनों को बार-बार कुचल रही है। नीट पेपर लीक केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य की हत्या है। जब लगातार चैथी बार पेपर लीक हो रहा है तो यह साफ है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। नैतिकता बची है तो शिक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दें।” जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि “22 लाख छात्रों की मेहनत को सत्ता के संरक्षण में चल रहे शिक्षा माफियाओं ने तार-तार कर दिया। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना देखते हैं, लेकिन हर बार पेपर लीक उनके सपनों पर डाका डाल देता है। यह सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही, ऊपर से उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा। आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।”

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पेपर लीक बंद करो”, “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” एवं “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। व आम  आदमी कटनी ने मांग की, कि छम्म्ज्  पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जावे तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिकता के आधार पर स्तीफा दे। विरोध प्रदर्शन के दौरान- प्रदेश कोर कमेटी सदस्य शिवप्रताप सिह परमार जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जैन, युवा विंग अध्यक्ष अंकित खटीक, देवीदयाल यादव, कुंवर सिह रघुवंशी, रामसिया गुप्ता, संतोष सिंह, रामरतन नामदेव,  राजकुमार कछवाहा, बाबूलाल विश्वकर्मा निकलेश निषाद, कमलेश ठाकुर, मोहित सेन, सन्नी सेन, सुदामा इदनानी, शिवचरण कुशवाहा, मंगल कोल, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 


Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते