राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान” — पत्रकार सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती की ओर एक ऐतिहासिक पहल*

Chief editor-neeraj pandey 

राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान” — पत्रकार सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती की ओर एक ऐतिहासिक पहल*

देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान और स्वतंत्रता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से "द जर्नलिस्ट एसोसिएशन" द्वारा संचालित “राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान”आज एक जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल हस्ताक्षर एकत्र करना नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को यह संदेश देना है कि  “पत्रकार सुरक्षित होगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।” पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वह समाज की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाता है और सत्ता की जवाबदेही को जनता के सामने लाता है। लेकिन दुखद सत्य यह है कि आज देश के अनेक पत्रकार धमकियों,हमलों,झूठे मुकदमों,आर्थिक दबाव और मानसिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने“राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून” की मांग को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह ऐतिहासिक अभियान शुरू किया है।अभियान का लक्ष्य है करोड़ों नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्र कर "पत्रकार सुरक्षा कानून" लागू करवाने की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना। यह केवल पत्रकारों का मुद्दा नहीं है, यह हर उस नागरिक का मुद्दा है जो लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा में विश्वास रखता है। यह अभियान देश के गाँव,कस्बों,शहरों,मीडिया संस्थानों,सामाजिक संगठनों और युवाओं को जोड़ते हुए एक व्यापक जनसमर्थन तैयार कर रहा है। इसके माध्यम से जनता को यह जागरूक किया जा रहा है कि जब पत्रकार डर के साये में काम करेगा, तब समाज तक सच्चाई कैसे पहुँचेगी? "द जर्नलिस्ट एसोसिएशन" का मानना है कि अब समय आ गया है जब पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस और प्रभावी कानून बनाया जाए, ताकि पत्रकार बिना भय, दबाव और उत्पीड़न के अपना दायित्व निभा सकें। हमारा संकल्प है कि 

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो पत्रकारों पर हमले रोकने के लिए कठोर व्यवस्था बने, स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को संरक्षण मिले, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को वास्तविक सुरक्षा प्रदान की जाएl

• “एक हस्ताक्षर पत्रकार सुरक्षा के नाम”

 • “सुरक्षित पत्रकार, मजबूत लोकतंत्र”

"द जर्नलिस्ट एसोसिएशन" देशवासियों से अपील करता है कि इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ें और पत्रकारों की सुरक्षा एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी भागीदारी  सुनिश्चित करे 

राष्ट्रीय अध्यक्ष 

राकेश डी यादव 

जिलाध्यक्ष कटनी 

नीरज पांडेय 

          द जर्नलिस्ट एसोसिएशन

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते