Chief editor-neeraj pandey 

                   कलेक्टर आशीष तिवारी कटनी 

कलेक्टर ने बरही नगर परिषद के सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदार आदित्य प्रकाश द्विवेदी को सौंपा*

कटनी। नगर परिषद बरही की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इसके तहत कलेक्टर ने नगर परिषद बरही का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदार बरही श्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सौंपा है। 

उल्लेखनीय है कि प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद बरही श्री रामशिरोमणि त्रिपाठी को स्वास्थ्य कारणों से 11 अप्रैल 2026 से 08 मई 2026 तक कुल 28 दिवस का लघुकृत अवकाश स्वीकृत किया गया है।

श्री त्रिपाठी की अवकाश अवधि के दौरान पूर्व में नगर परिषद बरही का प्रभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद कैमोर श्री मनीष परते को सौंपा गया था। किन्तु प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अब यह व्यवस्था परिवर्तित करते हुए नगर परिषद बरही का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदार बरही श्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सौंपा गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते