Chief editor-neeraj pandey
कटनी- कैलवारा खुर्द के वार्ड क्रमांक 10 मे जर्जर स्कूल भवन बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
वार्ड नंबर 10 की गायत्री तपो भूमि प्राथमिक शाला में बच्चों की जान जोखिम में, शिकायतों के बावजूद प्रशासन बेपरवाह
कटनी जिले के ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के वार्ड नंबर 10 में स्थित गायत्री तपो भूमि प्राथमिक शाला का भवन इन दिनों खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। हालत इतनी खराब हो गई है कि यह भवन कभी भी भरभराकर गिर सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।
हादसे की आशंका को देखते हुये स्कूल की शिक्षक ने एक प्रायवेट कमरे मे ही स्कूल लगाना प्रारंभ कर दिया है
स्थानीय नागरिको का कहना है
स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की दीवारों में गहरी दरारें आ चुकी हैं, छत जगह-जगह से कमजोर हो चुकी है और बारिश के दिनों में पानी टपकने लगता है। ऐसे में यहां पढ़ने वाले मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
अभिभावको का कहना है
अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते इस जर्जर भवन की मरम्मत या नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
संवेदनशील मामले मे भी मूक दर्शक बना प्रशासन
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कब तक नजरअंदाज करता है, या फिर किसी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है।
“बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है, अब जरूरत है कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर उचित कदम उठाए।”
Comments
Post a Comment