Chief editor-neeraj pandey
*कटनी के बड़वारा: नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को सामग्री वितरित*
जिला कटनी की तहसील बड़वारा स्थित ग्राम पंचायत भवन में बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब एवं निर्धन बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियां, पेटीकोट, जूते तथा लेडीज चप्पलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ प्राप्त किया।
संस्था के अध्यक्ष रामलखन (आर.एल.) चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा बड़वारा क्षेत्र के लगभग 100 बच्चों को गोद लिया गया है। इन बच्चों को नियमित रूप से दूध, बिस्कुट एवं अन्य पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही वर्ष में 8–10 बार बच्चों के परिवारों को राशन सामग्री भी वितरित की जाती है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को निरंतर सहयोग मिल सके।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत भवन बड़वारा एवं मदारी टोला में स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के परिवारों तथा गरीब महिलाओं को साड़ी, जूती एवं लेडीज चप्पलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को सामग्री प्रदान कर महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बड़वारा अनुराग गुप्ता, तहसीलदार बड़वारा ऋषि गौतम, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू, जनपद पंचायत बड़वारा से श्रीमती बबीता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी रविकांत राय, शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, संगीता बर्मन, राजेश कुमार चौधरी, काशी विश्वकर्मा, सरोज बाई सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पार्वती बाई एवं गीता मिश्रा (ददरी टोला, विलायतकला) तथा संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कार्यक्रम को सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उपस्थित अतिथियों ने भविष्य में भी सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


Comments
Post a Comment