Chief editor-neeraj pandey 

*माधव नगर के “7 इलेवन” में फिर पकड़ा गया शराबखोरी का अवैध अड्डा, पुरानी कार्रवाई पर उठे सवाल*

कटनी,शहर के माधव नगर क्षेत्र स्थित “7 इलेवन” एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां कथित रूप से शराबखोरी का अवैध अड्डा संचालित होते पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इसी स्थान पर कुछ वर्ष पूर्व भी कार्रवाई की जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व में हुई कार्रवाई के दौरान आकाश सहजवानी नामक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बावजूद, समय बीतने के साथ यहां फिर से अवैध गतिविधियां शुरू हो गईं, जो अब जाकर दोबारा सामने आई हैं।

बार-बार एक ही स्थान पर कार्रवाई, निगरानी पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले ही सख्त और स्थायी कार्रवाई की जाती, तो इस प्रकार अवैध अड्डा दोबारा संचालित नहीं होता। लगातार एक ही स्थान पर इस तरह की गतिविधियों का सामने आना प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

अब किस पर होगी कार्रवाई?

ताजा कार्रवाई में मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने की संभावना है। साथ ही, यह भी देखा जाएगा कि उक्त स्थान का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था और उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।


फिर न हो ‘औपचारिक कार्रवाई’0

शहरवासियों का कहना है कि हर बार कार्रवाई के बाद मामला ठंडा पड़ जाता है और कुछ समय बाद फिर वही गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में इस बार आवश्यकता है कि प्रशासन केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करे।

स्थायी समाधान की मांग

नागरिकों ने मांग की है कि:

उक्त स्थल पर सख्त निगरानी रखी जाअवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाएदोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाअब देखना यह होगा कि प्रशासन इस बार क्या ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते