कटनी जिले में अवैध/ वैध शराब के कारोबार ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। जगह-जगह खुल रही पैकारियाँ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब दारू की डिमांड दूध से भी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है।

ताज़ा मामला सामने आया है कैंप माधव नगर क्षेत्र से, जहाँ हैरान कर देने वाली स्थिति देखने को मिली है। यहाँ दो पैकारियों को बिल्कुल आमने-सामने या यूँ कहें कि आजू-बाजू ही संचालित होने की खुली छूट दे दी गई है। नतीजा—हर दिन विवाद, हर दिन तनाव और हर दिन किसी बड़ी अनहोनी का खतरा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पैकारियों के कारण क्षेत्र का माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है। आए दिन ग्राहकों के बीच झगड़े होते हैं, गाली-गलौज आम बात हो गई है और बच्चों व महिलाओं के लिए बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी मिलीभगत से यह अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है? क्या आबकारी विभाग को इसकी भनक नहीं, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?

अगर समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह विवाद किसी भी दिन बड़ी घटना का रूप ले सकता है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और कब तक जनता को इस खतरे के साए में जीना पड़ेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते