Chief editor-neeraj pandey
रख-रखाव के अभाव मे बहुत जल्द खंडहर मे तबदील होने को तैयार करोडो की लागत से बना कटनी RTO भवन
जहाँ एक ओर सरकार आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं दावों की हकीकत बयां करता यह दृश्य सामने आया है। यह है कटनी का आरटीओ भवन, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन आज यह भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहाता नजर आ रहा है।
दीवारों से उखड़ता प्लास्टर, जगह-जगह जमी गंदगी, जर्जर होती संरचना और रखरखाव की पूरी तरह से अनदेखी—यह तस्वीर किसी खंडहर की लगती है, लेकिन यह एक महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालय है, जहां रोज़ाना सैकड़ों लोग अपने जरूरी कामों के लिए पहुंचते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस भवन की मरम्मत और देखरेख नहीं की गई, तो वह दिन दूर नहीं जब यह इमारत भी पुराने राजाओं की गढ़ी की तरह इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाएगी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर करोड़ों रुपये की लागत से बने इस भवन की जिम्मेदारी किसकी है? क्या संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देगा या फिर यह इमारत यूं ही धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होती रहेगी?
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर कब जागता है और क्या इस भवन को फिर से उसकी गरिमा वापस मिल पाएगी।

Comments
Post a Comment