Chief editor-neeraj pandey 

दिनांक 15 / 04 / 2026 को कटनी वन मंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में विभागीय कार्यों की आधुनिक तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से ड्रोन संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन मंडल की कुल 06 रेंजों से अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। 

उपस्थित रेंजें

बहोरीबंद रेंज

ढीमरखेड़ा रेंज

रीठी रेंज

विजयराघौगढ़ रेंज

बरही रेंज

कटनी रेंज

प्रशिक्षण का उद्देश्य

वन क्षेत्र निगरानी हेतु ड्रोन का उपयोग

अवैध कटाई एवं अतिक्रमण मॉनिटरिंग

वनाग्नि निगरानी एवं त्वरित सर्वेक्षण

डिजिटल मैपिंग एवं GIS आधारित कार्य प्रणाली

प्रशिक्षण विवरण

प्रतिभागियों को ड्रोन के संचालन, सुरक्षा मानकों, उड़ान पूर्व तैयारी, लाइव मॉनिटरिंग तथा डेटा संग्रहण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

समस्त परीक्षेत्र में ड्रोन की उपलब्धता होने से कुल 6 ड्रोन के माध्यम से प्रशिक्षण में फील्ड डेमो एवं कक्षा आधारित तकनीकी सत्र दोनों आयोजित किए गए।

प्रशिक्षण प्रदान करने वाले अधिकारी

श्री सुरेश बरोले SDO 

श्री अक्षय सिंह, GIS एक्सपर्ट


सभी प्रतिभागियों ने ड्रोन संचालन की मूलभूत एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

वन सुरक्षा एवं निगरानी कार्यों में ड्रोन तकनीक के उपयोग हेतु कर्मचारियों की क्षमता विकसित हुई।

इसके अतिरिक्त समस्त परी क्षेत्र से आए हुए कंप्यूटर ऑपरेटर तथा स्टाफ को अपने दैनिक कार्यों में तथा कार्यालय कार्यों में आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के संबंध में व्यवहारिक ज्ञान दिया गया ताकि शासकीय कार्यों में दक्षता बढ़ाई जा सके

अतः प्रशिक्षण कार्यक्रम शाम 5 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते