Chief editor-neeraj pandey 

वनरक्षक हर्केश गुर्जर की स्मृति में आयोजित की गई,शोक सभा जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।


कटनी वनमंडल कार्यालय सहित वनमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेंज कार्यालयों में आज सायं 5 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा हाल ही में शहीद हुए वनरक्षक हर्केश गुर्जर की स्मृति में आयोजित की गई, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि हर्केश गुर्जर का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने और वन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुआ। पूरे वनमंडल में शोक का माहौल व्याप्त रहा

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते